Breaking News

मिशन 2022: मुख्यमंत्री योगी अगर लड़ेंगे चुनाव तो हम नहीं खड़ा करेंगे प्रत्याशी

अयोध्या। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने अयोध्या से जन संकल्प यात्रा की शुरूआत कर दी है। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच मंगलवार को राजा भैया भी राम नगरी अयोध्या पहुंचे। राजा भैया भी उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के मैदान में तैयारी कर चुके हैं।

रामलला व हनुमान गढ़ी के किये दर्शन

उन्होंने अयोध्या से राम जन्मभूमि में रामलला व हनुमान गढ़ी का दर्शन कर चुनावी शंखनाद कर दिया है। कुंडा बेती राजभवन से मंगलवार को राजा भैया ने गाड़ियों के काफिले के साथ जन संकल्प यात्रा भी निकाली। जहां प्रतापगढ़ से लेकर रामनगरी अयोध्या में राजा भैया का श्री राणी सती मंदिर मोती नगर मसौधा पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, भाई मधुबन सिंह की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया. इस तरह उनका अयोध्या में जबरदस्त स्वागत हुआ।

जहां होंगी मजबूत  सीटें वहीं से लड़ेंगे चुनाव

वहीं रामनगरी में दर्शन पूजन के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए राजा भैया ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं और हम सबके दिल में है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां से मजबूत सीटें होंगी वहीं से चुनाव लड़ेंगे। जीतने के लिए चुनाव लड़ेंगे। अभी किसी पार्टी से गठबंधन की कोई बात नहीं हुई है। वहीं द्वारा अयोध्या से चुनाव लड़े जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। राजा भैया ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि जो किसान दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे है, वह किसान नहीं हैं। किसान तो खेतों में मेहनत कर पसीना बहा रहा है।

करेंगे पूरे प्रदेश में दौरे

राजा भैया ने आगे कहा कि जनसत्ता दल का गठन नवंबर 2018 में हुआ था पूरे प्रदेश देश में कोरोना की चपेट में आया। उस मंजर को आप सभी लोगों ने देखा। अब ईश्वर से कृपा से कोरोना का प्रभाव खत्म हो चुका। राजा भैया ने आगे कहा कि अपने कार्यकर्ताओं से मिलने उनकी राय जानने और जनता का आशीर्वाद लेने के लिए पूरे प्रदेश में दौरे करेंगे। भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेकर से इसका शुभारंभ शुरू हुआ।