Breaking News

मानसून सत्र शुरू होने से पहले सपाई करने लगे प्रदर्शन, योगी सरकार के खिलाफ ऐसे लगाये नारे

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र मंगलवार शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष के नेता विधान भवन के बाहर सड़क पर प्रदर्शन करने लगे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता पोस्टर, बैनर के साथ विधानसभा के सामने सुबह ही आ गये थे।

ज्ञात हो कि योगी आदित्यनाथ सरकार का संभवतः यह आखिरी विधानसभा सत्र है। वैसे तो सत्र 24 तक चलेगा लेकिन कार्यवाही सिर्फ चार दिन होगी। मंगलवार को पहले दिन शोक प्रस्ताव के बाद सदन स्थगित हो जाएगा। कोरोना महामारी के दौरान 14 से अधिक विधायक, मंत्रियों का निधन हो चुका है। सभी को श्रद्धांजलि दी जायेगी।

spa 1

विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायक तथा विधान परिषद सदस्य विधान भवन के बाहर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके साथ बहुत से लोग नारेबाजी भी कर रहे हैं। मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्यों ने पहले विधान भवन के सामने सड़क पर प्रदर्शन किया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के कुछ विधायक विधान भवन में  चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान स्थिति बिगड़ने से पहले सुरक्षाकर्मी तैनात थे।

सपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान जो भी गेट बंद थे, वहां पर इनका प्रदर्शन शुरू हो गया। हाथ में छोटी तख्तियां लेकर समाज वादी पार्टी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। महंगाई तथा महिला के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर इनका आक्रोश काफी बढ़ा है। विधान परिषद सदस्य राजेंद्र चैधरी तथा राजपाल कश्यप के नेतृत्व में यह लोग सड़क पर जमे हैं। प्रदर्शन के दौरान राजेन्द्र चैधरी लोगों को नेतृत्व कर रहे थे।