Breaking News

महिला ने पहले दिया एक बच्चे को जन्म, 5 दिन बाद 2 और बच्चों की डिलीवरी के बाद बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आपने अक्सर ख़बरों में देखा या सुना होगा कि किसी महिला के तीन बच्चे हुए फिलहाल तीन बच्चों का जन्म एक साथ होना बहुत ही सामान्य है। मगर इस तरह के मामले बहुत कम ही सुनने और देखने में मिलते हैं। अब एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म तो दिया। आप सोच भी नहीं सकते हैं कि तीनों बच्चों की डिलीवरी में पांच दिन का अंतर था। ख़ास बात तो ये है कि तीनों ही बच्चे स्वस्थ हैं। साथ ही न्यूयॉर्क की इस महिला के नाम डिलीवरी के बीच सबसे अधिक वक्त अंतराल का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।

ये मामला न्यूयॉर्क में रहने वाली कायली डेशेन का है जोकि 33 वर्षीया हैं उन्होंने 28 दिसंबर 2019 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। मगर दो जनवरी 2020 को दो जुड़वा बच्चों को उन्होंने फिर से जन्म दिया। साथ ही कायली ने दो दिनों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर तीन बच्चों के जन्म के बीच सबसे कम वक्त अंतराल का विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। 22 हफ्ते की डिलीवरी में बच्चों के जिन्दा रहने की केवल 9 प्रतिशत ही संभावना रहती है, मगर कायली के तीनों बच्चे बिलकुल स्वस्थ हैं। अब ये बच्चे 17 महीने के हो गए हैं।

केवल 22 हफ्ते में हुई इस डिलीवरी के कारण जन्म लेने वाले शिशु की बचने की संभावना बेहद कम थी। डॉक्टर्स ने देखा कि कायली की कोख में दो और शिशु थे, इसी वजह से डिलीवरी देरी से हो ऐसा डॉक्टर चाहते थे, मगर पांच दिन बाद 2 जनवरी 2020 को कायली को एक बार फिर प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उसे फ़ौरन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जिसके बाद कायली ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

कायली के अनुसार वह चार वर्ष से गर्भवती होने का प्रयास कर रही थी। इसके बाद आईवीएफ द्वारा गर्भधारण करने का निर्णय लिया। उसने कहा कि उसके पास गोद लिया हुआ बेटा और सौतेली बेटी पहले से ही थी, मगर हम उनके लिए एक भाई और चाहते थे। कायली ने कहा कि ‘हमने केवल एक के बजाय दो भ्रूण रखने का निर्णय किया, क्योंकि हमने सोचा था कि हमारे पास बच्चा होने का अच्छा अवसर है।’

कायली ने आगे कहा कि हमें बताया गया था जुड़वां बच्चे होने की केवल 10 प्रतिशत संभावना थी। वहीं तीन बच्चे की मां बनने की केवल एक ही प्रतिशत ही संभावना थी। इसी वजह से कभी हमने उम्मीद नहीं की थी कि तीन बच्चे जन्म लेंगे। जिस समय हमें मालूम चला कि हमारे तीन बच्चे हैं तो हम बहुत हैरान थे, यह बिलकुल अविश्वसनीय था। हम एक ही बच्चे के साथ खुश थे लेकिन अब हमारे तीन बच्चे हो रहे थे।’

गर्भावस्था के दौरान कायली को डॉक्टर्स ने बताया था कि इसमें बहुत ही जोखिम है। इसी वजह से उसे एक बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए दो बच्चों को खत्म करने की सलाह दी गई, मगर उसने डॉक्टर की बात नहीं मानी और अपनी ट्रिपल प्रेग्नेंसी को बनाये रखा। उसने आगे कहा कि 16 हफ्ते में बताया गया कि उसकी गर्भाशय ग्रीवा असफल हो रही है। उसे इमरजेंसी सर्जरी की जरूरत होगी, नहीं तो हम पहले बच्चे को खो सकते हैं, मगर किस्मत से ऐसा नहीं हुआ। गर्भावस्था के अगले कुछ हफ्तों के लिए, मुझे अपने बच्चों को अपनी कोख में रखने के लिए आराम करने पर ध्यान देना पड़ा। जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके।

कायली ने आगे कहा कि 22वें हफ्ते में वह एनाटॉमी स्कैन के लिए गई, जहां डॉक्टर ने उसे बताया कि सब कुछ ठीक है। लेकिन उसी शाम उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस वजह से वह बहुत डर गई। उसे तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जिसके बाद उसके पहले बच्चे ने जन्म लिया। लेकिन उसका पहले बहुत ही छोटा था, जिसका वजन लगभग 454 ग्राम था। दो और बच्चों की डिलीवरी के लिए वह हॉस्पिटल में रुकी, मगर तब कुछ भी नहीं हुआ। उसने डॉक्टर से दोनों बच्चों के बारे में जानकारी करने के लिए पूछा, तो डॉक्टर ने उनसे कहा -उनके आने के लिए अभी इंतजार करना होगा।

पहले बच्चे के जन्म के ठीक पांच दिन बाद उसे फिर से प्रसव पीड़ा हुई, जिसमें उसने बाकी बचे दो बच्चों को भी जन्म दिया। इन दोनों बच्चों में पहले बच्चे का वजन 500 से 700 ग्राम के बीच में था। उसने कहा कि तीनों बच्चों को चार माह तक आईसीयू में रखा गया। मगर हमने अपने बच्चों के लिए जरा भी भरोसा नहीं खोया और अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दिन रात लड़ते रहे। फिर एक दिन वो सुखद पल भी आया, जिसका हमें इतने दिनों से इंतजार था। 17 अप्रैल को हम अपने पहले बच्चे डेक्लान को घर लेकर आए, दूसरे बच्चे रोवन को 30 अप्रैल और बेटी सियान को चार मई को घर लाये। हालांकि उस वक्त भी बच्चे ऑक्सीजन पर थे, मगर सर्दी बीत जाने के बाद ऑक्सीजन भी हटा ​दी गई और ये बच्चे पूरी तरह से ठीक हो गए।

आपको बता दें दक्षिण कैरोलिन में लुईस जैमिसन नाम की महिला ने 2 जनवरी 1956 को बेटी क्रिस्टीन को जन्म दिया और उसके बाद अगले दिन 3 जनवरी को सुबह 10 बजे बेटे केल्विन को जन्म दिया था। जिसके कारण जुड़वा बच्चों के जन्म के बीच जन्म के वक्त अंतराल का विश्व रिकॉर्ड मौली और बेंजामिन वेस्ट के नाम है, जिनका जन्म 1996 में 90 दिनों के अंतराल पर हुआ था। आपको बता दें ऐसा केवल बहुत ही रेयर मामलों में होता है। लेकिन डॉक्टर के अनुसार ऐसे मामलों में खतरा भी बहुत होता है। इसमें मां और बच्चों की जान भी जा सकती है।