Breaking News

महिला एएसआइ को पीट कर फौजी ने तोड़ी सारी मर्यादा, पुलिस ने उठाया यह कदम

बिहार के भांगलपुर के कहलगांव शहर में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है, जहां पर बीते शनिवार को हाईवे पर जाम हटासे समय महिला एएसआइ से एक बाइक सवार फौजी की लड़ाई हो गयी। लड़ाई से बिफरे फौजी ने एएसआइ नीति कुमारी की खूब पिटाई कर दी। इस बात की खबर जैसे ही पुलिस को मिली । पुलिस एक्शन मोड पर आ गई और पुलिसवालों ने फौजी को खूब पीटा। इसके बाद पीरपैंती थाना क्षेत्र के सादी सिवानपुर के रहने वाले फौजी मु. निसार को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। घटना के समय निसार के साथ बाइक पर मो. शहवाज और एक महिला थी, जो वहां से भाग निकले। निसार उत्तर प्रदेश में आर्मी जवान हैं।

पुलिस ने दर्ज किया कई धाराओं में केस

आपकों बता दें कि शहर में जाम लगा था, जिसको हटाने के लिए कहलगांव थाने की एएसआइ नीति कुमारी वहां पहुंची थी। उसी जाम में फौजी मु. निसार भी फंसे हुए थे। जाम हटाने के समय जब एएसआइ ने निसार से गाड़ी पीछे करने को कहा तो उसने नहीं माना, इस दौरान फौजी ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। एएसआइ नीति कुमारी ने फौजी को एक थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद आग बबूला फौजी को ये उसका अपमान लगा और उसने महिला अधिकारी पर पलटवार कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया,  निसार महिला पुलिस के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। इस बात की सूचना मिलते ही अन्य पुलिस अधिकारी और जवान भी वहां पहुंच गए। सबने पहले जमकर निसार की पिटाई कर दी और पुलिस चौकी तक ले गए। जख्मी

महिला अधिकारी को भेजा अस्पताल

एएसआइ को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी के साथ उलझने, गाली-गलौज, मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में निसार को गिरफ्तार कर लिया गया है और मारपीट में निसार का सहयोग करने वाले शहवाज और महिला की गिरफ्तारी के लिए उन्हें तलाश किया जा रहा है।