Breaking News

मजदूर ने किया 6 साल के बच्चे से दुष्कर्म, दोषी को मिली बेहद खौफनाक सजा

एक बार फिर से रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली  खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएंगी। दरअसल, यह पूरा मसला तो वैसे 3 साल पुराना है, लेकिन आरोपी को सजा अब जाकर मिली है। आज से 3 साल पहले 6 अगस्त 2017  को इस दरिंदे ने महज 6 साल के मासूम बच्चे का मुंह दबाकर उसे वीरान इलाके  में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से पहले बच्चा अपने दोस्तों के संग के घर के बाहर खेल रहा था। तभी इस दरिंदे ने बच्चे  के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

वहीं, जैसे ही फिर अगले दिन सुबह बदहाल अवस्था में बच्चा मिला तो उसने अपने साथ हुई इस पूरे  घटनाक्रम के बारे में अपने पिता को बातया। इसके बाद पिता फौरन अपने बच्चे के साथ उस  स्थान पर पहुंचा जहां यह वारदात  हुई थी। उधर,  बच्चे के द्वारा आरोपी को पहचान लिया गया। आरोपी पास की एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम किया करता था। बच्चे की नजर उस पर जैसे ही गई तो उसे पहचान लिया गया। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इस पूरे मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुभाष चतुर्वेदी ने बताया कि यह मामला तीन साल पुराना है। परिक्रमा मार्ग स्थित फैक्ट्री के एक मजदूर ने उस बच्चे का मुंह दबाकर उसे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जैसे ही आरोपी के बारे में पता चला तो उसे पकड़कर  पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद फिर इस पूरे मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) जहेंद्र पाल सिंह की अदालत में हुई, जहां आरोपी को 10 साल की सजा सहित 10 हजार रूपए  का जुर्माना भरने की सजा सुनाई गई है।  उधर, जुर्माना नहीं  भरने की स्थिति में आरोपी को तीन माह अतरिक्त जेल में रहना होगा।