Breaking News

भारी बारिश से नेपाल में आई बाढ़ से हालात बेकाबू, जानें ताजा अपड्टेस

नेपाल इस वक्त बाढ़ और भूस्खलन की दोहरी मार का सामना कर रहा है। हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते बने ऐसे हालात में काफी संख्या में लोगों की मौत भी हो गई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अब रौतहाट जिले के कई गांवों में बाढ़ आ गई है। क्योंकि यहां पर निचले इलाकों में उफनती नदियों से पानी निकल जाता है। लगातार बारिश के चलते विभिन्न नदियों में बाढ़ आ गई है। मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कई गांव जलमग्न हो गए हैं।

कई गांवों में भरा पानी

इस बारिश ने बागमती, लाल बकैया, भकुवा, चंडी, अरुवा सहित अन्य नदियों में बाढ़ ला दी है। द हिमालयन टाइम्स ने बताया कि बाढ़ के चलते ईशनाथ नगर पालिका के बंजाराहा गांव में पानी भर गया है। जिला प्रशासन कार्यालय के अनुसार, बाढ़ के कारण 30 से अधिक परिवार विस्थापित हो गए हैं। इतना ही नहीं बाढ़ ने बंजाराहा, बड़हरवा, बैरिया और फतुवा सहित एक दर्जन गांवों में सड़क नेटवर्क को बाधित भी कर दिया है। दुर्गा भगवती ग्रामीण नगर पालिका के छतौना स्थित घरों में बकैया और झांझ नदियों का बाढ़ का पानी घुस गया। बाढ़ के पानी में जिला मुख्यालय गौर भी डूब गया है।