Breaking News

भारत में शुरू हुई Land Rover Defender 90 की बिक्री, जाने कमाल की खासियत

जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने आज यह घोषणा की कि डिफेंडर 110 के सफल लॉन्च के बाद भारत में डिफेंडर 90 की बिक्री शुरू हो गई है। डिफेंडर 90 तीन पावर ट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है, 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन, जो 221 किलोवॉट की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देती है, 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन, जिसमें 294 किलोवॉट की पावर और 550 एनएम का टॉर्क है और 3.0 लीटर डीजल इंजन, जो 221 किलोवॉट की पावर और 650 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। डिफेंडर 90 की कीमत की शुरुआत भारत में 76.57 लाख रुपये, एक्स शोरूम से होती है.

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, “डिफेंडर 110 की मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। डिफेंडर 90 के लॉन्च से डिफेंडर और लैंड रोवर ब्रैंड का आकर्षण और बढ़ेगा। हम लैंड रोवर के डिजाइन की शानदार मिसाल के रूप में डिफेंडर 90 की पेशकश से काफी खुश हैं। यह अब तक की सबसे मजबूत और सबसे सक्षम लैंड रोवर हैं। यह ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर काफी सुविधाजनक और आराम से चलने वाली और कभी न रुकने वाली परफॉर्मेंस देती है और नए जमाने की कनेक्टिविटी से खुद को जोड़ती है।“इनोवेटिव फ्रंट सेंट्रल जंप सीट की बदौलत डिफेंडर 90 में ग्राहकों को छह सीट का व्यावाहरिक स्पेस दिया गया है। इसमें 21वीं सदी की टेक्नोलॉजीज को अपनाया गया है। लैंड रोवर के पीवी इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ इसमें एक सहज इंटरफेस और हमेशा रेस्पांस देने के लिए अपनी बैकअप बैटरी भी है। एडवांस-सॉफ्टवेयर-ओवर-द-एयर अपडेट्स भी यह सुनिश्चित करते हैं कि उपभोक्ता हर समय नवीनतम सॉफ्टवेयर से लाभ उठा सकें, चाहे वह दुनिया में कहीं भी हों।

इनोवेटिव फ्रंट सेंट्रल जंप सीट की बदौलत डिफेंडर 90 में ग्राहकों को छह सीट का व्यावाहरिक स्पेस दिया गया है। इसमें 21वीं सदी की टेक्नोलॉजीज को अपनाया गया है। लैंड रोवर के पीवी इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ इसमें एक सहज इंटरफेस और हमेशा रेस्पांस देने के लिए अपनी बैकअप बैटरी भी है। एडवांस-सॉफ्टवेयर-ओवर-द-एयर अपडेट्स भी यह सुनिश्चित करते हैं कि उपभोक्ता हर समय नवीनतम सॉफ्टवेयर से लाभ उठा सकें, चाहे वह दुनिया में कहीं भी हों।

डिफेंडर 90 का कॉन्फिगरेबल टेरेन रेस्पॉन्स किसी भी ऊबड़-खाबड़ और कच्ची सड़क पर चलने के लिए गाड़ी के सेटअप को ठीक करने की ड्राइवर को इजाजत देता है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। टेरेन रेस्पॉन्स 2 सिस्टम में नया वेड प्रोग्राम भी शामिल है, जो पानी में ड्राइविंग करते समय सारे व्हीकल सिस्टम को इसके अनुकूल बनाने का फिर से जबर्दस्त आश्वासन देता है।

न्यू डिफेंडर 90 कई मॉडलों में उपलब्ध है, जिसमें डिफेंडर, एक्स-डायनैमिक और डिफेंडर एक्स शामिल है। इसके अलावा डिफेंडर और एक्स-डायनैमिक एस, एसई और एचएसई स्पेसिफिकेशन पैक्सन के साथ आएंगी।

उपभोक्ता पहले लॉन्च की गई लैंडरोवर गाड़ियों की तुलना में डिफेंडर को और ज्यादा तरीके से अपनी पर्सनैलिटी के अनुकूल बनाने में सक्षम होंगे। इसके लिए चार एक्सेसरी पैक, द एक्सप्लोरर, एडवेंचर, कंट्री और अर्बन पैक दिए गए हैं, जो हर डिफेंडर को विशेष रूप से सिलेक्ट की गई एन्हैंसमेंट की रेंज के साथ एक अलग और स्पेशल करैक्टर देती है।