Breaking News

भारत की ओर बढ़ हा चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’, इन 3 राज्यों में येलो अलर्ट

इस साल मानसून काफी लम्बे तक रहने की संभावना है। वहीं अब आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में चक्रवात का अनुमान जताया जा रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि 26 सितंबर की शाम तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा में एक चक्रवात आने का अनुमान है।

IMD के अनुमान के अनुसार इस चक्रवात के अगले 12 घंटों में उत्तरी आंध्र प्रदेश (cyclone in north Andhra Pradesh) और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा (South Odisha) के पार करने की संभावना जताई जा रही है। इस चक्रवात को ‘गुलाब चक्रवात’ (Cyclone Gulab) का नाम दिया जाएगा।

इस तारीख तक आ सकता है चक्रवात

IMD ने ट्वीट कर अलर्ट किया कि, उत्तर और आस-पास के मध्य बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में एक डिप्रेशन बढ़कर डी डीप्रेशन में बदल रहा है, जिसके अगले 12 घंटों में तेज होकर चक्रवात बनने की संभावना जताई जा है। इसके 26 सितंबर की शाम तक कलिंगपट्टनम (Kalingapatnam) के आसपास दक्षिण ओडिशा उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर सकता है। IMD के अनुसार NDRF की 15 टीम को पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में 15 और कोलकाता के लिए 4 टीमों को बाढ़, राहत और बचाव के कार्यों के लिए तैनात कर दिया गया है।

जारी है येलो अलर्ट

IMD ने इन दोनों राज्यों में चक्रवात के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है। IMD ने अपने ट्वीट में बताया है कि उत्तर आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा तटों के लिए चक्रवात का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा तटों के लिए भी एक चक्रवात का एक अलर्ट जारी किया था। IMD ने शुक्रवार रात को ट्वीट में बताया था कि पूर्व-मध्य और उससे सटे पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी पर डिप्रेशन देखा जा रहा है। उत्तर आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा तटों के लिए पूर्व-चक्रवात पर नजर रखी जा रही है।