Breaking News

भाजपा में भगदड़ के बीच रीता बहुगुणा जोशी ने की ये मांग, अब तक इन माननीयों ने बदला पाला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में भगदड़ मची हुई है। 14 विधायकों के भाजपा छोड़ने के बीच रीता बहुगुणा जोशी से एक बड़ी मांग पार्टी के समक्ष रख दी हैं। रीता बहुगुणा जोशी ने अपने बेटे के लिए पार्टी से टिकट मांगा है। रीता बहुगुणा चाहती हैं कि उनके बेटे मयंक को लखनऊ कैंट से टिकट मिले। ज्ञात हो कि रीता बहुगुणा लखनऊ कैंट से दो बार विधायक रह चुकी हैं। रीता बहुगुणा जोशी स्वयं चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि मैंने चुनाव न लड़ने का मन बना लिया है। मैं 2019 में भी नहीं लड़ रही थी लेकिन पार्टी का आदेश हुआ तो लड़ा। राजनीति से संन्यास नहीं लूंगी, राजनीति करूंगी, जनता के बीच रहूंगी लेकिन अब कोई भी चुनाव मैं नहीं लूंगी।

 

स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी आया था रीता का बयान

रीता बहुगुणा जोशी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के भारतीय जनता पार्टी छोड़ने पर भी बयान दिया था। रीता बहुगुणा जोशी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को जमीनी नेता बताते हुए कहा था कि उन्हें रोका जाना चाहिए। स्वामी प्रसाद ने अभी कोई पार्टी ज्वॉइन नहीं की है, इसलिए उन्हें रोका जा सकता है।

कहां-किसने बदला पाला

भाजपा के 14 विधायक, जिनमें 3 मंत्री भी शामिल
भाजपा छोड़ने वाले विधायक

1. स्वामी प्रसाद मौर्य
2. भगवती सागर
3. रोशनलाल वर्मा
4. विनय शाक्य
5. अवतार सिंह भाड़ाना
6. दारा सिंह चैहान
7. बृजेश प्रजापति
8. मुकेश वर्मा
9. राकेश राठौर
10. जय चैबे
11. माधुरी वर्मा
12. आर के शर्मा
13. बाला प्रसाद अवस्थी
14. डॉ धर्म सिंह सैनी

बसपा के जिन 9 विधायकों ने बदला पाला……..

1. गुड्डू जमाली-मुबारकपुर, आजमगढ़

2. सुषमा पटेल-मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर

3. हरगोविन्द भार्गव-सिधौली, सीतापुर

4. असलम राइनी-श्रावस्ती

5. असलम अली-धौलाना, हापुड़

6. हाकिम लाल बिन्द-हंडिया, प्रयागराज

7. मुजतबा सिद्दीकी-प्रतापपुर, प्रयागराज

8. लालजी वर्मा-कटेहरी, अम्बेडकरनगर

बीजेपी में शामिल होने वाले नेता…..

1. जितिन प्रसाद कांग्रेस, शाहजहांपुर
2. अदिति सिंह, विधायक कांग्रेस, रायबरेली
3. वंदना सिंह, विधायक, बीएसपी, आजमगढ़
4. सुभाष पासी, विधायक, सपा, गाजीपुर

5. शतरूद्घ प्रकाश, एमएलसी सपा
6. अजीत बालियान, बीएसपी, अलीगढ़
7. नरेन्द्र भाटी, सपा, एमएलसी नोएडा
8. पप्पू सिंह, सपा, एमएलसी बलिया
9. सीपी चंद, सपा एमएलसी गोरखपुर
10. रमा निरंजन, सपा, एमएलसी ललितपुर
11. नरेश सैनी, बेहट, कांग्रेस विधायक
12. हरिओम यादव, सपा विधायक, सिरसागंज, फिरोजाबाद

बहुजन समाज पार्टी की. वैसे तो बसपा से भगदड़ ही मची हुई है लेकिन उसने भी अपना किला मजबूत करने के लिए दूसरे दलों के नेताओं को शामिल किया है।

1. नोमान मसूद रालोद से बसपा, सहारनपुर
2. सलमान सईद मुजफ्फरनगर
3. राजेश सिंह भाजपा से बसपा, अम्बेडकर नगर