Breaking News

ब्लैक ड्रेस में वाणी कपूर ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, दिए किलर पोज

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली वाणी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वाणी कपूर को उनके लुक्स, स्टाइल, ड्रेसिंग सेंस और बोल्डनेस के लिए जाना जाता है। हाल ही में वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह ब्लैक कलर की फ्रिल वाली बॉडीकॉन ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं।

वाणी कपूर ने अपने इस ब्लैक लुक को बहुत ग्रेस के साथ कंप्लीट किया है। इस दौरान उन्होंने न्यूड मेकअप किया और बालों की पोनीटेल बनाई है। हर कोई उनके इस अंदाज को देख दीवाना हो गया है।

वाणी ने यहां ब्लैक कलर की स्टॉकिंग्स और मैचिंग की ब्लैक हाई हील्स कैरी की हैं। उन्होंने इस दौरान डायमंड के ईयररिंग्स पहने हैं और इसमें चार चांद लगा दिए।

वाणी कपूर की आउटफिट को मशहूर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट शालिना नथानी ने तैयार किया है, जिसमें वो बला की हसीन नजर आ रहीं हैं। इस आउटफिट में वाणी कपूर का कर्वी फिगर देख फैंस आहें भरते दिखाई दिए और उनके लुक की तारीफ करते नजर आए।

एक्ट्रेस इस लुक में काफी हॉट दिख रही हैं। फैंस भी उनके इस अवतार पर फिदा हो गए हैं। वाणी ने यहां अपनी अलग-अलग अदाएं दिखाते हुए कई फोटोज शेयर की हैं।

वाणी की अपकमिंग मूवीज पर बात करें तो जल्द ही वह फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और संजय दत्त भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग का जादू दुनियाभर के दर्शकों पर चलाया है। वाणी अपनी फिल्मों के अलावा स्टाइलिश लुक के कारण भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं।