Breaking News

ब्रावो की इस हरकत पर MS DHONI हुए आग बबूला, क्रिकेट के मैदान पर दिखाया रौद्र रूप

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) खेल के मैदान पर काफी शांत रहते हैं। भारतीय टीम की कप्तानी के दिनों में भी धोनी बेहद शांत रहा करते थे। रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL मैच में एक वक्त आया, जब कूल धोनी (MS Dhoni) को बहुत गुस्सा आ गया। ऐसा कम ही हुआ है, जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को गुस्सा आया हो।

इसलिए गुस्सा हो गए धोनी

रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए IPL मैच में महेंद्र सिंह धोनी ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की एक गलती पर काफी गुस्सा हो गए। मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान 18वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई के बल्लेबाज सौरव तिवारी ने स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया, मगर गेंद धोनी के पास कैच के लिए चली गई। चेन्नई की ओर से तब दीपक चाहर गेंदबाजी कर रहे थे और मुंबई 6 विकेट खोकर 115 रन बना चुकी थी।

ब्रावो पर हुए गुस्सा

दीपक चाहर की गेंद पर सौरव तिवारी का कैच लेने के लिए धोनी ने कहा, मगर ड्वेन ब्रावो बीच में आ गए और कैच छूट गया। कैच छूटने के बाद माही ब्रावो से बहुत गुस्सा हुए। ये गेंद धोनी के लगभग थी, मगर ब्रावो ने कॉल सुनी नहीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नजरें नहीं मिला पाए ब्रावो

मुंबई के बल्लेबाज सौरभ तिवारी का कैच जब छूटा तो धोनी ने दोनों हाथ फैलाकर ड्वेन ब्रावो से इशारों में पूछा कि यह क्या किया। इस दौरान धोनी काफी गुस्से में थे। अपने कप्तान को नाराज देख ब्रावो उनसे नजरें नहीं मिला सके। हालांकि यह कैच छूटने का चेन्नई को अधिक नुकसान नहीं हुआ और CSK ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 रनों से जीत हासिल कर ली।

 

https://twitter.com/i/status/1439781140810715141

 

 

चेन्नई ने मुंबई को हराया

CSK ने गायकवाड़ की नाबाद 88 रनों की पारी के कारण 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम सौरभ तिवारी के 40 गेंदो पर पांच चौकों की सहायता से नाबाद 50 रन के बाद भी 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन ही आउट हो गए। चेन्नई की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने तीन विकेट और दीपक चहर ने दो विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट ही हासिल किये।

चेन्नई को ऐसे जिताई हारी हुई बाजी

ऋतुराज गायकवाड़ की शानदार पारी के कारण CSK ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया। एक वक्त CSK के 4 विकेट 24 रन पर गिर गए थे, मगर इसके बाद रवींद्र जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला। जडेजा ने 33 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली और बाद में फिर ड्वेन ब्रावो ने शानदार पारी खेली। ब्रावो ने सिर्फ 8 गेंद पर 23 रन बनाकर टीम के स्कोर को 150 रन से आगे ले गए। आखिरी वक्त में गायकवाड़ और ब्रावो ने तूफानी बल्लेबाजी की, जिसने मुंबई के गेंदबाजों को हैरान कर दिया।