Breaking News

बीजेपी रख रही प्रवासी वोटरों पर नजर, यूपी के प्रवासियों का हो रहा डेटाबेस हो रहा तैयार

आगामी वर्ष में यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में बीजेपी ने प्रवासियों को लेकर रणनीति बनाई है। इस रणनीति के अनुसार, राज्य से बाहर रहने वाले यूपी के लोगों का डेटाबेस भी बनाया जा रहा है। बीजेपी का मानना है कि इस चुनाव में प्रवासी एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली और बंगाल सहित अन्य राज्यों में यूपी के लगभग 3 करोड़ लोग रहते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी इन लोगों को मनाने में जुट चुकी है। कहा जा रहा है कि इन लोगों को योगी सरकार के 5 साल के निर्णयों के बारे में बता दिया जायेगा।

ऐसे डेटाबेस हो रहा तैयार

पिछले दिनों महाराष्ट्र के उत्तर भारतीय संगठन की प्रभारी श्वेता शालिनी ने सीएम योगी आदित्यनाथ, संगठन मंत्री सुनील बंसल और अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से लखनऊ में मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि बीजेपी अन्य राज्यों में रहने वाले लोगों का डेटाबेस बना रही है। जिससे इन लोगों तक आसानी से पहुंचकर इन्हें योगी सरकार के अच्छे कामों की जानकारी दी जा सके।

प्रचार के लिए आएंगे ये लोग

केवल यही नहीं अन्य राज्यों के लोग भी यूपी में योगी सरकार के काम का प्रचार करने आएंगे। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र से 50 हजार लोग उत्तर प्रदेश आएंगे, ये लोग बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

महिलाओं के लिए बनाई ये रणनीति

बीजेपी ने राज्य की महिलाओं को साधने के लिए ‘कपल मैराथन’ और ‘कमल क्लब’ जैसे नए इस्तेमाल करने की भी रणनीति बनाई है। कहा जा रहा है कि शहरों में कपल मैराथन आयोजित करके महिलाओं के साथ उनके पति को भी आमंत्रित किया जाएगा। किटी पार्टी जैसे महिलाओं की सहभागिता वाले कार्यक्रम कपल मैराथन के साथ पार्टी, महिलाओं को जोड़ेगी। कमल क्लब के स्थान पर इसका नाम कुछ और हो सकता है। ब्लॉक स्तर पर भी भाजपा महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित करेगी।