Breaking News

बालों के सफेद होने और झड़ने की समस्या से है परेशान,तो दही से बने इन मास्क का करें उपयोग

दही(Curd) शरीर के लिए जितना फायदेमंद होता है उतना ही हमारे बालों(Hair) के लिए भी होता है। दही में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों के लिए फायदेमंद होता है। दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड(lactic acid) बालों को नमी देता है जिससे बालों का रूखापन और ड्राईनेस खत्म हो जाती है। चेहरे के साथ-साथ इसका उपयोग बालों को खूबसूरत और सुंदर बनाने के लिए भी किया जाता है। दही आपके बालों को भरपूर पोषण, बालों को मुलायम, चमकदार और घना बनाने में मदद करती है। तो आज हम आपको दही के कुछ गुणों के बारे में बताएंगे जो आपके बालों के लिए फायदेमंद है।

जैसा कि हम जानते है बारिश का मौसम आते ही हमारे बाल कमजोर हो जाते है और झड़ने लगते है। बारिश के मौसम में बालों में चिपचिपाहट और पसीने से बालों के झड़ने की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा आजकल की लाइफस्टाइल और प्रदूषण का असर भी हमारे बालों पर पड़ रहा है। आजकल काफी कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल करना और खान पान में आने वाला बदलाव भी है। ऐसे में हम बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

आज हम आपको दही से बने कुछ ऐसे हेयर पैक के बारे में बता रहे हैं। जिससे बालों का झड़ना और सफेद होने की समस्या काफी कम हो जाएगी। तो आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं दही से हेयर मास्क।

1- दहीमुल्तानी मिट्टी और त्रिफला का मास्क

अगर आपको भी बालों के झड़ने और कमजोर होने की समस्या है तो आप भी दही से बने इस पैक का इस्तेमाल करिए। इस पैक को हफ्ते में 1 बार भी लगाते हैं तो इससे बालों का झड़ना बंद हो जाएगा। इस पैक को बनाने के लिए आपको एक कटोरी दही, 4 चम्मच त्रिफला चूर्ण, 4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और आधा नींबू का रस मिलाना है। इस मिश्रण को रातभर रख दें। सुबह इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर लगाएं। उसके बाद करीब 1 घंटे बाद सादे पानी से अपने बालों को धो लें।

2- दही और अंडे का मास्क

बालों में दही(Curd) के साथ अंडा(Egg) मिलाकर लगाने से वो मुलायम और शाइनी बनते हैं। अंडे का सफेद हिस्सा नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इस मास्क को बनाने के लिए आप 2 चम्मच दही में 2 अंडों का सफेद वाला हिस्सा मिक्स कर लें। इस पैक को बालों पर आधे घंटे तक लगाएं। सूखने पर इसे पानी या शैम्पू से धो लें।

3– दहीमेंहदी और करी पत्ते का मास्क

अगर आपको बालों के झड़ने की समस्या है तो इस मास्क का इस्तेमाल करने से आपको काफी लाभ मिलेगा। मास्क बनाने के लिए आप 2 चम्मच मेंहदी, 2 चम्मच करी पत्ता पाउडर और इसमें 3 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों में लगाएं और करीब 45 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे पानी से धो लें।

4- दहीमेथी और आंवला का मास्क

बालों को झड़ने से बचाने और बालों में चमक लाने के लिए आप इस मास्क का उपयोग कर सकती है। इसके लिए आप आधा कप दही, 2 चम्मच आंवला पाउडर और 1 चम्मच मेथी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे गीले बालों पर लगा लें। 20 मिनट बाद हल्के गरम पानी से सिर को धो लें।

5- दहीएलोवेरा और अंडे का मास्क

दही, अंडा और एलोवेरा तीनों ही बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आप इसके मास्क को हफ्ते में 2-3 बार लगाते हैं तो आपके बालों की सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इस मास्क को बनाने के लिए आप 250 ग्राम दही में 2 चम्मच से एलोवेरा जेल और 2 अंडे मिला लें. अब इसे अच्छी तरह से फेंट लें। इस पेस्ट को आप अपने बालों की जड़ों पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। जब ये सूख जाए तो नॉर्मल पानी से इसे अच्छी तरह धो लें।