Saturday , September 14 2024
Breaking News

बांग्लादेश में आफत, भयानक बाढ़ से 31 लोगों की मौत

बंगलादेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई है और 58 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी बंगलादेशी समाचार पोर्टल डेली ऑब्जर्वर ने दी है।

बुधवार को ली ऑब्जर्वर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों को लगभग 3,80,000 डॉलर पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं। भारतीय मीडिया ने पहले रिपोर्ट दिया था कि बंगलादेश की सीमा से लगे भारतीय राज्य त्रिपुरा में बाढ़ से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और लगभग 17 लाख अन्य लोग प्रभावित हुए। मॉनसून की शुरुआत में दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में लगातार मॉनसूनी बारिश हुई, जिससे बाढ़ और भूस्खलन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप कई मौतें हुईं और संपत्ति और कृषि भूमि को नुकसान हुआ।