Breaking News

बच्चों के लिए क्रिसमस पर बनाएं चॉकलेट सॉस, मिनटों में होगी तैयार

चॉकलेट हर बच्चे को पसंद होती है हालांकि परिवार वाले बच्चों को इसे खाने से रोकते हैं। क्योंकि इसे ज्यादा खाने से दांत खराब हो जाते हैं। लेकिन अब बहुत जल्द क्रिसमस आने वाला है ऐसे में बच्चों की हर एक फर्माइश को पूरा करना होगा। साथ ही साल के एक दिन तो बच्चों को चॉकलेट दी जा सकती हैं। आज म आपको बताने वाले हैं चॉकलेट सॉस की सबसे आसान रेसिपी। इस चॉकलेट सॉस को आप कुकिज, ब्रेड या फिर केक पर लगाकर आसानी से खा सकते हैं। ये सॉस बच्चों को खूब पसंद आएगी। साथ ही क्रिसमस पर इसे बनाने का अलग ही मजा है। इसे देख कर बच्चे भी बहुत खुश हो जाएंगे। तो जानते हैं इसकी रेसिपी-

सामग्री

कोको पाउडर, चीनी, कॉर्न फ्लोर, दूध और वनीला एसेंस

 

कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में कोको पाउडर, चीनी और कॉर्न स्टार्ट को डालें। फिर इसमें थोड़ा सा दूध और वनिला एसेंस  मिलाएं। अब इस मिक्सचर को अच्छे से मिक्स करें। ध्यान रखें की इसमें गांठे न पड़े अगर ऐसा हुआ तो सॉस खराब लगेगी। जब सारा बैटर एक जैसा दिखने लगे तो फिर पैन को मध्यम आंच पर गैस पर रखें। इसे आप धीमी आंच पर गैस पर रखें। इसे आप एक से दो मिनट के लिए गैस पर पकाएं। अगर ज्यागा गाढ़ी सॉस चाहिए तो ज्यादा देर तक पकाएं।  जब अच्छे से पक जाए को इसे गैस से हटा लें। अब इसे ठंडे होने के लिए एक तरफ रखें। जब ठंडी हो जाए तो एक कंटेनर में स्टोर करें और फ्रिज में रख दें। ठंडी करें और सर्व करें।