Breaking News

बच्चों के लिए इस तरह से बनाएं घर पर भेलपुरी

हर किसी को आजकल चटपटा और फास्टफूड खाना का काफी शोक होता है आज हम कुछ ऐसे ही फास्टफूड के बारे में बता रहे है जो हेल्थी के साथ स्वादिष्ट भी है।

 

भेलपुरी हर किसी को पसंद होती है और इसे बनाना काफी आसान होता है आप इसे घर पर बनाये इस तरीके से।

आवश्यक सामग्री :- 

पफ्ड राइस (लाई) :– 100 ग्राम

सेंव नमकीन :-  50 ग्राम

छोटा उबला आलू :- 1 (छोटे पीस में कटा हुआ)

टमाटर :- 1 (बारीक कटा हुआ)

प्याज  :- 1 (बारीक कटा हुआ)

हरा धनिया :- आधी छोटी कटोरी  (बारीक कटी हुई),

नींबू का रस :- 1 नीबू का रस

इमली की मीठी चटनी :- 1 बड़ा चम्मच

चाट मसाला :- 1/2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर :– 1 छोटा चम्मच

नमक :-  स्वादानुसार।

भेल पूरी बनाने की आसान विधि :- 

एक बड़े बर्तन में लाई ले और उसमे आलू प्याज और टमाटर मिक्स कर ले और हरी चटनी और मीठी चटनी डालकर मिलाये।

इसके बाद इसमें सभी मसाले और लाल मिर्च और चाट मसाला डाल दे और नीबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले।

इसके बाद इसमें हरा धनिया छिड़क कर एक प्लेट में परोसे और इसके ऊपर सेव नमकीन बुरका से और तुरंद स्वाद का मजा ले।