Breaking News

प्रेमी के प्रपोज करते ही फिसला प्रेमिका का पैर, 650 फीट चट्टान से गिरते हुए कहा-हां करूंगी शादी

एक प्रेमिका शादी के प्रस्ताव से इतना खुश हो गई कि वो 650 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि प्रेमिका का प्रेमी उसे एक चट्टान पर ले गया था। जहां पर उसने शादी का प्रस्ताव प्रेमिका के सामने रखा। शादी का प्रस्ताव मिलते ही प्रेमिका खुशी से पागल हो गई और चट्टान से नीचे गिर गई। चट्टान से गिरते समय प्रेमिका को जान से ज्यादा अपने प्रेमी को जवाब देना जरूर लगा। इसलिए वो गिरते समय मदद मांगने या चिल्लाने की जगह ये कहने लगी हां मैं तुमसे शादी करूंगी। ये घटना ऑस्ट्रिया देश की है।

हालांकि प्रेमिका की किस्मत अच्छी थी और इतनी ऊंचाई से नीचे गिरने के बाद भी उसे कुछ नहीं हुआ। दरअसल प्रेमिका मात्र 50 फीट नीचे आने पर ही एक स्थान पर फंस गया। वहीं प्रेमिका को नीचे गिरता देख प्रेमी ने भी उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन प्रेमी 15 फीट पर जाकर लटक गया। जबकि उसकी प्रेमिका 50 फीट नीचे आकर गिरी। मीडिया में आई खबरों के अनुसार महिला को कोई भी भारी चोट नहीं आई है। क्योंकि 650 फीट की ऊंचाई से फिसलने के बाद वो एक बर्फ की चादर पर गिरी थी। वहीं एक राहगीर ने लड़की को बर्फ की चट्टान पर गिरा हुआ देखा और फौरन पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर इनकी जान बचाई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये दोनों बहुत ही भाग्यशाली हैं।

खबर के अनुसार ये दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। एक दिन प्रेमी अपनी 32 साल की प्रेमिका को ऑस्ट्रिया के कारिन्थिया पर स्थित प्रसिद्ध फ़ॉकार्ट पर्वत पर लगे गया। 27 साल के प्रेमी ने सोचा की वो सूरज ढ़लने पर अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखेगा। तय प्लान के अनुसार प्रेमी ने सूरज ढ़लते ही प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। शादी का प्रस्ताव मिलते ही प्रेमिका काफी खुश हो गई और हां बोलने की जल्दबाजी में प्रेमिका का पैर फिसल गया और प्रेमिका हां कहते चट्टान से गिर गई।

हालांकि प्रेमिका की किस्मत अच्छी थी और इतनी ऊंचाई से नीचे गिरने के बाद भी उसे कुछ नहीं हुआ। दरअसल प्रेमिका मात्र 50 फीट नीचे आने पर ही एक स्थान पर फंस गया। वहीं प्रेमिका को नीचे गिरता देख प्रेमी ने भी उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन प्रेमी 15 फीट पर जाकर लटक गया। जबकि उसकी प्रेमिका 50 फीट नीचे आकर गिरी। मीडिया में आई खबरों के अनुसार महिला को कोई भी भारी चोट नहीं आई है। क्योंकि 650 फीट की ऊंचाई से फिसलने के बाद वो एक बर्फ की चादर पर गिरी थी। वहीं एक राहगीर ने लड़की को बर्फ की चट्टान पर गिरा हुआ देखा और फौरन पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर इनकी जान बचाई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये दोनों बहुत ही भाग्यशाली हैं।

दोनों नीचे गिरे लेकिन किसी को भी गहरी चोट नहीं आई। दोनों सुरक्षित हैं और यह काफी आश्चर्यजनक है।दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने इनकी पूरी जांच की। अगर यह बर्फ के लिए नहीं होता, तो इन्हें चोट आ सकती थी।