Breaking News

पेट्रोल की कीमत में 10 रुपये तो डीजल 5 रुपये हुई कमी, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

मोदी सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी में भारी कमी किए जाने के बाद राज्य सरकारें भी आम लोगों को राहत देने के लिए अपने टैक्स कम करने की जुगत में लगी हैं। केंद्र सरकार की ओर से ईंधन पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में कटौती करने के कुछ दिनों बाद पंजाब सरकार ने राज्य में पेट्रोल और डीजल (Petrol, Diesel) पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) को घटा दिया है।

पंजाब सरकार के इस निर्णय के बाद, पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमश: 10 रुपये प्रति लीटर और 5 रुपये प्रति लीटर तक की कमी आई है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं। पंजाब में अभी पेट्रोल 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।

मिली बड़ी राहत!

सरकारी तेल कंपनियों IOC, HPCL और BPCL ने आम आदमी को राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज तेल के दामों में कोई फेरबदल नहीं किया है। इसके बाद, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 86.67 रुपये प्रति लीटर है।

शहर पेट्रोल      (रुपये/लीटर)         डीज़ल (रुपये/लीटर)

नई दिल्‍ली               103.97                          86.67
मुंबई                     109.98                          94.14
कोलकाता                104.67                          89.79
चेन्‍नई                     101.40                          91.42
भोपाल                    107.23                          90.87
हैदराबाद                 108.20                           94.62
बैंगलुरू                  100.58                            85.01
लखनऊ                  95.28                             86.80

कच्चे तेल के दामों में तेजी का माहौल

दुनियाभर में कच्चा तेल बेचने वाले देशों के संगठन OPEC+ और रूस ने प्रत्येक माह 4 लाख बैरल प्रति दिन कच्चा तेल उत्पादन बढ़ाने की घोषणा की है। एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चे तेल के दामों में फिर से तेजी का माहौल बन रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है।

अपने शहर के रेट ऐसे चेक करें

पेट्रोल और डीजल के दाम आप SMS के दाम माध्यम से भी जान सकते हैं। इसके लिए आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। आपके मोबाइल पर फ़ौरन आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC आपको अपनी वेबसाइट पर मिल जायेगा।