Breaking News

पुल से गिरकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पौड़ी गढ़वाल जिले से दुखद खबर सामने आई है यहां एक व्यक्ति की कल्जीखाल ब्लॉक के बडखोलू झूला पुल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई । घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक बड़खोलू गांव निवासी 62 वर्षीय सतीश दास पुत्र बिसई दास मंगलवार सुबह खरीदारी करने सतपुली बाजार गए थे घर लौटते समय पुल क्रॉस कर रहे थे। तभी अचानक जर्जर झूला पुल से उनका पैर फिसला और से वो नीचे पश्चिमी नयार नदी के किनारे पत्थरों पर गिर गए।

वहीं स्थानीय लोगों द्वारा उसे हंस हॉस्पिटल सतपुली भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

ग्रामीणों के मुताबिक बड़खोलू झूला पुल सतपुली के नजदीक नयार नदी पर बना है। ये पुल काफी समय से जर्जर है। 2010 में यहां बाढ़ आई थी। बाढ़ से पुल का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। यह पुल ग्रामवासियों के आवागमन का एकमात्र साधन है।