Breaking News

पाकिस्तान को सीजफायर उल्लंघन करना पड़ा महंगा, भारतीय सेना 2 पाकिस्तानी फौजियों को किया ढेर

जम्मू:- राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना के दो सैनिकों को मार गिराया। पाकिस्तान का एक सैनिक इस गोलीबारी में घायल होने भी सूचना है। सैन्य सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात को पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर के मेरा मीनका इलाके में गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने इस गोलीबारी का सटीक जवाब दिया। इस दौरान दुश्मन के दो सैनिक मारे गए जबकि एक गंभीर से घायल हो गया है। मुहंतोड़ जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी बंद हो गई। सेना के एक अधिकारी ने पाकिस्तान सेना को नुकसान होने की पुष्टि करते हुए बताया कि सीमा पार एंबुलेंस से पाकिस्तान सेना के जवानों को अपने मृ़तकों व घायल सैनिक को ले जाते देखा गया। पाकिस्तान की गोलीबारी के बाद से सेना राजौरी व पुंछ जिले में किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा पर गाेलीबारी कर रहे पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने दिसंबर महीने में अब तक दुश्मन के सात सैनिकों को मार गिराया है। इससे पहले भारतीय सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में गोलाबारी कर रहे पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाते हुए जवाबी गोलाबारी में उसके पांच सैनिक मार गिराए थे। जम्मू कश्मीर में जारी जिला विकास परिषद चुनाव में सीमांत वासियों के भारी उत्साह दिखाने के बाद पाकिस्तान गोलाबारी कर खीज निकाल रहा है। ऐसे में दिसंबर महीने में पाकिस्तान की गोलाबारी में तेजी आई है। पुंछ के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलाबारी की जा रही है। इसके बाद भी लोग मतदान में भारी उत्साह दिखा रहे हैं। पुंछ के साथ पाकिस्तान राजौराी व जम्मू संभाग के अन्य जिलों से आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने के लिए सीमा पर अपनी शरारताें को जारी रखे हुए है।