Breaking News

पहले गैंगरेप फिर मुंह पर कालिख पोत सिर को किया गंजा, ऐसे की हैवानियद की हदें पार

अपराधियों, बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि समाज में खुलेआम किसी भी लड़की की इज्जत को तार-तार कर देते हैं। दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्तूरबा नगर से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। एक महिला का अपहरण करने के बाद उसके से गैंगरेप किया गया है। महिला के बाल काटे गये, फिर उसके चेहरे पर कालिख पोत कर उसे गलियों में घुमाया गया। महिला की छोटी बहन ने पुलिस को कॉल करके इस शर्मनाक वारदात की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया। महिला बहुत ही भयभीत हालत में है। फिलहाल महिला की काउंसलिंग की जा रही है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की है। महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ के आरोप में चार महिलाओं को ही गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कुछ और आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस के अनुसार महिला से रेप और हिंसक वारदात पुरानी रंजिश की वजह से किया गया है। पीड़ित महिला शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। वहीं घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

पीड़िता की बहन के मुताबिक महिला के पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसके पीछे पड़ा था। बताया जा रहा है कि उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी। लड़के के परिवार वालों को लगता था कि उसकी आत्महत्या की वजह महिला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लड़के की खुदकुशी के बाद महिला किराए पर रह रही थी। लड़की के चाचा को आरोप है कि उन्हें चाकू लगाया और उनकी भतीजी के पास ले गये। बुधवार को करीब 12 बजे लड़की का कड़कड़डूमा से अपहरण किया गया था।

पीड़िता से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुलाकात की है। उन्होंने कहा है कि कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों ने गैंगरेप किया है। उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया। स्वाति मालीावल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। मामले के सभी आरोपियों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।