Breaking News

पहली डेट पर माधुरी दीक्षित के साथ हुआ था भयानक हादसा, सोचकर आज भी जाती है सिहर

बॉलीवुड की फेमस धक-धक गर्ल यानि की माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit) को हर कोई जानता है। उन्होंने अपने पति के तौर पर डॉक्टर श्रीराम नेने(Shriram Nene) को चुना था. उनकी शादी को अब 21 साल हो चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि आज भी माधुरी अपने पति के साथ बिताई अपनी पहली डेट के बारे में सुनकर मन ही मन भयभीत हो जाती है। बता दें कि अमेरिका के लॉस एंजेलेस में माधुरी की पहली डेट हुई थी। माउंटेन  पर घूमने के लिए वह अपने होने वाले पति के साथ गईं हुई थी और यही वो जगह थी जहां माधुरी एक भयानक हादसे का शिकार होते-होते बची थीं। आइए जानते है आखिर क्या था ये पूरा मामला।

माधुरी के साथ घटी भयानक घटना

बता दें कि माधुरी दीक्षित के भाई अजीत दीक्षित अमेरिका में रहते हैं और डॉक्टर नेने उनके मित्र हैं। भाई अजीत ने ही माधुरी की मुलाकात श्रीराम से कराई थी और उसके बाद से ही दोनों में धीरे-धीरे प्यार हो गया था।

इस बात से श्रीराम नेने पहले अनभिज्ञ थे कि माधुरी भारत की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। बातों बातों में ये बात  उन्हें पता चली थी।

एक इंटरव्यू में माधुरी ने सिमि ग्रेवाल के साथ अपनी कहानी के बारे में बताते हुए कहा कि जब माधुरी और श्रीराम फर्स्ट टाइम डेट पर गए थे। डेट पर श्रीराम उन्हें माउंटेन बाइकिंग के लिए पूछा। हॉलाकि  माधुरी ने पहले कभी माउंटेन बाइकिंग नहीं की थी, लेकिन श्रीराम को ना कहने की जगह वो उनके साथ  बाइकिंग के लिए चली गईं। जैसे ही वह बाइक लेकर नीचे ढलान पर आने लगीं तो वह बैलेंस ना बना पा रही थीं।

उस समय के बारे में माधुरी ने बताया  कि वो बहुत घबरा गईं थी और तेजी से बाइक नीचे आने लगी थी। पीछे से आ रहे उनके पति ये सब देखकर सारी बात समझ गए और तेजी सा आगे आकर उन्होंने माधुरी को संभाल लिया।

जब श्रीराम ने उनसे पूछा कि क्या वो पहली बार बाइकिंग कर रही हैं। तो माधुरी ने उनको पूरा सच बता दिया। श्रीराम ने माधुरी को कहा कि तुम सच में बहुत बहादुर हो।