Breaking News

पति ने पत्नी की ली अग्निपरीक्षा, पवित्रता साबित करने के लिए खौलते तेल में डलवाया हाथ

सतयुग में जब रावण माता सीता का हरण करके श्रीलंका ले गया था उसके बाद भगवान श्रीराम ने सीता की अग्निपरीक्षा ली थी। उस समय माता सीता को अपनी पवित्रता का सबूत देने के लिए अग्निपरीक्षा देनी पड़ी थी। वहीं ऐसा ही एक मामला अब कलयुग में महाराष्ट्र के उस्मानबाद के परंडा से सामने आया है। यहां एक महिला घर से चार दिन गायब रही तो उसके पति ने उसकी पवित्रता साबित करने के लिए उसका हाथ खौलते तेल में डाल दिया। केवल यही नहीं पति ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। परंडा में रहने वाली एक महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह मायके जाने का कहकर वहां से चली गई थी। जब उसने पता किया तो पता चला महिला मायके भी नहीं पहुंची। फिर चार दिन बाद जब महिला घर वापस आई तो उसने बताया कि दो लोगों ने मेरा अपहरण कर लिया था। मगर उन लोगों ने मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं किया।

लेकिन पति को पत्नी की इस बात का विश्वास नहीं हुआ। उसने पत्नी की पवित्रता चेक करने के लिए अग्निपरीक्षा ले ली। उसने किया ये कि खौलते तेल में 5 रुपए का सिक्का डाला और पत्नी को उसे निकालने के लिए कह दिया। अपनी पवित्रता साबित करने के लिए बीवी ने हाथ खौलते तेल में डाल भी दिया। इस पूरी घटना का महिला के पति ने वीडियो बना लिया।

https://twitter.com/BHARATGHANDAT2/status/1363146940108611587?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1363146940108611587%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fupvartanews.com%2Fnational%2Fhusband-took-wifes-ordeal-put-hands-in-boiling-oil-to-prove-purity%2F143479%2F

 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो गया। इस वीडियो में पति कहता हुआ नजर आ रहा है कि वह अपनी पत्नी का सच जानना चाहता है इसलिए ऐसा कर रहा है। असल में, ये दम्पति पारधी समुदाय से सम्बन्ध रखते हैं। इस समुदाय की यह प्रथा है कि जब किसी सच उगलवाने के लिए खौलते तेल में हाथ डलवा देते है। इस प्रथा में गर्म तेल की कड़ाही में सिक्का डाला जाता है। इसके बाद व्यक्ति को अपनी शुद्धता साबित करने के लिए उस सिक्के को हाथ से बाहर निकालना होता है। यही कारण था बीवी ने अपनी पवित्रता साबित करने के ऐसा किया।

ये वीडियो जब वायरल हुआ तो अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पति के ऊपर जल्द कोई एक्शन लिया जा सकता है। महाराष्ट्र विधान परिषद की सभापति नीलम गोरहे ने गृह मंत्री अनिल देशमुख से विनती की है कि दोषी पति पर सख्त कार्रवाई की जाए।