Breaking News

पकड़ौआ शादी :बहन की ससुराल पहुंचे भाई को ग्रामीणों ने किया अगवा, फिर जबरन करवा दी शादी

बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ शादी चर्चा में है। पकड़ौआ शादी का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित धनुकी गांव निवासी नीतीश कुमार ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।

उसका आरोप है कि बंदूक के बल पर उसे अगवा कर शादी करा दी गई। विरोध करने पर रातभर बंधक बनाकर मारपीट भी की। वीडियो बिहारशरीफ के मानपुर थाना क्षेत्र के परोहा गांव का बताया जा रहा है।

नीतीश कुमार ने बताया कि वह 11 नवंबर को छठ का प्रसाद देने के लिए अपनी बहन की ससुराल सरबहदी गांव गया था। वहां से लौटने के दौरान परोहा गांव के पास कुछ लोगों ने बंदूक दिखाकर अगवा कर लिया। एक घर में उसकी जबरन शादी करा दी गयी। एक वीडियो में युवक को धमका रहे कुछ लोग भी दिख रहे हैं।