Breaking News

निरहुआ ने रिलीज किया आओ भोले’ गाना, शिव तांडव ने फैंस का जीता दिल, देखें VIDEO

भोजपुरी जगत के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) अक्सर अपने फैंस के लिए नए नए गाने लेकर आते रहते हैं। अब उन्होंने अपने फैंस के लिए एक और धमाकेदार गाना लांच किया है। सावन के महीने में निरहुआ का लेटेस्ट गाना ‘आओ भोले’ (aao bhole) भगवान् शिव जी को समर्पित है। इस नए गाने में वे धरती पर बढ़ रहे पाप पर लगाम लगाने के लिए भोलेनाथ का आह्वान करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में निरहुआ का तांडव नृत्य लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इसके साथ में निरहुआ का अंदाज भी काफी दमदार नजर आ रहा है। आपको बता दें निरहुआ ने ही इस गाने को गाय भी है।

इस गाने के बोल धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं और आर्या शर्मा ने म्यूजिक बनाया है। इस गाने की कोर्योग्राफी प्रसून यादव की है। ‘आओ भोले’ सॉन्ग को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही देर में हजारों व्यूज मिल चुके थे। यह आंकड़ें लगातार बढ़ ही रहे हैं। साथ ही निरहुआ के फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

 

 

हाल ही में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर भी निरहुआ का गाना (Nirahua Song) ‘ये मेरा प्यारा इंडिया’ (Ye Mera Pyara India) रिलीज भी हुआ था। 15 अगस्त को ‘ये मेरा प्यारा इंडिया’ गाना निरहुआ ने अपने सोशल मीडिया पर रिलीज किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 54 सेकेंड के गाने का वीडियो साझा किया था, जिसमें वो गाना गाते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में रिकॉर्डिस्ट भी दिखाई दे रहे थे। इस देशभक्ति सांग में भारतीय सेना की भी झलक नजर आ रही थी, जो सभी के दिल को पसंद आ रही थी।