Breaking News

नाबालिग के मां बनने पर हुआ बड़ा खुलासा, अपने ही भाई समेत चार लोगों ने किया था रेप

राजस्थान में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामला नागौर जिला का है जहां एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पता चला कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। घटना सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों में लड़की का भाई भी शामिल है।

Rape Woman Stock Photos And Images - 123RF

पादुकलां थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर नरोत्तम सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की की उम्र 14 वर्ष है और वह अविवाहित है। मामला तब सामने आया जब लड़की को लेकर परिवार वाले रविवार को अजमेर के एक अस्पताल पहुंचे। यहां लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने नाबालिग के बच्चे को जन्म देने की सूचना पुलिस को दी। सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की अपने बच्चे के साथ पुलिस और चिकित्सा देखरेख में है। नाबालिग के परिवार के बयानों के आधार पर उसके भाई और तीन अन्य ग्रामीणों को बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को लेकर बनाए गए पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने कबूल किया कि उसके भाई और उसी गांव के तीन लोगों ने लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। जब एसएचओ से आरोपियों की उम्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चारों का डीएनए परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही उम्र आदि की जानकारी मिल पाएगी।