Breaking News

नाइजीरिया के गांवो पर बंदूकधारियों का हमला, 35 लोगों को मौत के घाट उतार

उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया के ज़मफारा राज्य के पांच गांवों पर बंदूकधारियों ने हमला दिया। उनहोंने कम से कम 35 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। ज़मफारा में पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद शेहू ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को फोन पर बताया कि गुरुवार को बड़ी संख्या में बंदूकधारियों ने मारादुन स्थानीय सरकारी क्षेत्र के पांच गांवों पर हमला किया। घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ यहां रहने वाले लोगों पर अंधाधुंध गोलिबारी की। इसमें 35 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण बंदूकधारियों के हमले की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल समय पर प्रभावित गांवों तक नहीं पहुंच पाए। हाल के महीनों में नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले बढ़ गए है। ऐसे कई हमले हुए हैं, जिसमें लोगों की हत्या और अपहरण हुए हैं।