Breaking News

दो फीट लम्बे अजीम को रात में नहीं आती है नीद, एसडीएम से सीएम तक लगाई शादी कराने की गुहार

26 साल के अजीम मंसूरी की लम्बाई दो फीट है लेकिन वह शादी के लिए परेशान हैं। उन्होंने शादी कराने के लिए थाने में गुहार लगाई है। अजीम ने थाने में कहा कि जब भी उनके घर कोई शादी का रिश्ता लेकर आकर उन्हें देखकर लौट जाता है। उनका परिवार वालों पर भी आरोप लगाया कि शादी कराने का कोई प्रयास नहीं है। अजीम ने कहा कि एक पब्लिक सर्वेंट होने के नाते पुलिस उनकी मदद करे। अजीम का घर उत्तर प्रदेश के शामली के कैराना इलाके में है। वह एक कॉस्मेटिक शॉप चलाते हैं। अजीम छह भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। अजीम जब पांचवीं में पढ़ते थे तो उनके कद को लेकर लोग मजाक उड़ाते थे। मजाक से तंग हो कर उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। अजीम के पिता एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अजीम ने बताया कि जब वह 21 साल का हुआ तो उसके माता-पिता ने उसके लिए दुलहन ढूंढनी शुरू की। अजीम के बहनोई कासिम ने कहा हम बहुत कोशिश करते हैं।

रिश्ते आते हैं लेकिन अजीम की हाइट के कारण लोग रिश्ता ठुकराकर चले जाते हैं। अजीम ने कहा कि उन्हें दुल्हन चाहिए।दुल्हन नहीं होने से वह तनाव के कारण रातभर सो नहीं पाते हैं। अजीम ने बताया कि इससे पहले उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। उनसे भी विनती की थी। आठ महीने पहले अजीम एसडीएम से मदद लेने के लिए कैराना पुलिस थाने में वापस गया।

 

कैराना एसएचओ प्रेमवीर राणा ने कहा कि अजीम ने एसडीएम को एक पत्र के माध्यम से हमें एक पत्नी को खोजने में मदद करने को कहा है। अजीम ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा है। जब अजीम को एसडीएम या सीएम के यहां से कोई जवाब नहीं आया तो वह फिर से थाने पहुंच गए। शामली कोतवाली के एसएचओ सतपाल सिंह ने कहा कि वह बुधवार को हमारे पास दुल्हन खोजने के लिए आया था।