Breaking News

दोस्त से प्रेमिका का कराया कोर्ट मैरिज, फिर पांच घंटे बाद कर उसी से कर लिया निकाह

प्रेम, प्यार और विवाह के बीच हमेशा नई कहानी बनती ही रहती है। इस बार उत्तर प्रदेश के बरेली में ऐसा कोर्ट मैरिज और निकाह का मामला आया है जिसे सुन कर सभी हैरान हैं। बरेली के नवाबगंज में प्रेम विवाह का बेहद अनोखा मामला हुआ है। यहां एक युवक ने अपने प्रेमिका से निकाह के पहले ऐसा काम किया है जिसे सभी हैरान हैं। प्रेमी ने पहले तो अपने एक बेहद करीबी दोस्त से अपनी प्रेमिका की कोर्ट मैरिज करवाई। कोर्ट मैरिज के पांच घंटे बाद ही उसके साथ निकाह कर लिया। युवती का हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से बीते दो वर्ष से प्रेमप्रसंग चल रहा था। दोनों ने अपने प्यार को शादी के मुकाम तक पहुंचाने के लिए घर से भागने का फैसला किया था। इस दौरान लड़के ने अपने एक दोस्त को भी भरोसे में ले लिया। तय योजना के मुताबिक घर से भागने के बाद लड़के ने पहले अपनी प्रेमिका की अपने ही दोस्त के कोर्ट मैरिज करवा दी। कोर्ट मैरिज होने के पांच घंटे बाद उसी शाम लड़की के साथ निकाह पढ़ लिया।

shadi 1

अपनी बेटी को घर में नहीं होने पर लड़की के परिजन पुलिस थाने पहुंच गये। उन्होंने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने भी हरकत में आते हुए छानबीन शुरू की। उन्होंने लड़की के उस प्रेमी को थाने बुलाया और जब लड़के पूरा मामला बताया तो पुलिस भी हैरान रह गई।

पुलिस के अनुसार लड़के ने बताया कि उसने लड़की के घरवालों को गुमराह करने के लिए झूठी कोर्ट मैरिज युवक के दोस्त के नाम कर ली थी। कोर्ट में मैरिज होने के बाद घर लौट गये। उधर युवती ने बताया कि वे निकाह करके एक साथ रह रहे हैं। उन्हें कोई परेशान न करे इसलिए कोर्ट मैरिज का ड्रामा रचा था। लड़की ने अपने पिता के साथ जाने से भी इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने पति के साथ ही रहेगी।