Breaking News

देवबंद : भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क कर घर-घर जाकर वोट मांगे

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल।
 
देवबंद। भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने बारिश के बीच कायस्थवाडा, बलजीत कालोनी, गांधी कालौनी, शशिनगर, देवबंद में घर-घर जाकर जन सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी  को भारी मतों से जिताने के लिए अपील की। भाजपा नेत्री श्रीमती पूनम कौशिक ने मतदाताओ को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने, सुरक्षा, विकास तथा सभी के सम्मान व स्वाभिमान के लिए काम किया है। योगी सरकार ने जहाँ माफियाओं, बदमाशों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाकर प्रदेश की जनता को सुरक्षा देने का काम किया है वही मिशन नारी शक्ति अभियान से बहन-बेटियों को सम्मान और स्वाभिमान से जीने का अधिकार देकर आत्मनिर्भर  और स्वावलंबी बनाने का काम किया है।
  भाजपा नेत्री श्रीमती शुभलेश शर्मा ने कहा कि कोरोना काल के चलते मुफ्त कोरोना टीका, ऑक्सीजन प्लांट, निःशुल्क राशन बाँटने एवं अन्य कार्यों में बड़े स्तर पर धन खर्च होने के कारण कुछ क्षेत्रों मे इतना विकास नहीं हो पाया, जितना भाजपा सरकार चाहती थी लेकिन उन्होंने मतदाताओं  को भरोसा दिलाया कि अबकी बार कोरोना पर विजय प्राप्त कर प्रत्येक क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने का काम किया जाएगा। उन्होंने मतदान के दिन भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कर योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा नेत्री श्रीमती स्नेहलता त्यागी, श्रीमती पवन गुसाई, रीतू देवी, श्रीमती सुशीला, श्रीमती ममतेश, श्रीमती सपना, श्रीमती स्नेहा टंडन आदि उपस्थित रही।