Breaking News

देवबंद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर धूम सिंह का हुआ निधन, क्षेत्रवासियों ने जताया शोक

रिपोर्ट :- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता, दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज)। देवबंद नगर के वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी और कॉंग्रेसी नेता डॉक्टर धूम सिंह का आज 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। डॉक्टर धूम सिंह का जन्म देवबंद नगर के निकटवर्ती ग्राम दिवालहेड़ी में 31 जुलाई 1938 को रामलाल सिंह के यहाँ हुआ था। उन्होंने देवबंद नगर के प्राथमिक विद्यालय नम्बर एक से अपनी शिक्षा आरम्भ की,1956 में देवबंद नगर के एच. ए. वी.इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की, 1961 में गुरुकुल कांगड़ी से AMBS साथ-साथ आयुर्वेद अलंकार और आयुर्वेद भास्कर की डिग्री प्राप्त की थी।
1962 में वो ठाकुर महाबीर सिंह के साथ राजनीति में आए और कॉंग्रेस पार्टी के कई उच्च पदों को सुशोभित किया।  डा0 धूम सिंह ने देवबंद नगर की कई सामाजिक संस्थाओं, संगठनों को आपने-अपनी अमूल्य सेवाएं दीं। देवीकुंड पर निर्मित एवं संचालित डिग्री कॉलेज की स्थापना और निर्माण में उनकी अग्रणी भूमिका रही। डा0 धूम सिंह के निधन पर प्रमुख चिकित्सक डा.डीके जैन, डा. अनुज गोयल, डा.बिजेंद्र गोयल, डा. नासिर कुरैशी, डा.दुष्यंत, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल, अशोक गुप्ता, धर्मपाल महाजन, सेठ कुलदीप कुमार, समाजसेवी विनोद गुप्ता, चौधरी राजपाल सिंह, चौधरी ओमपाल सिंह, अमित सिंघल एडवोकेट, अनुपम वशिष्ठ एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार गौरव सिंघल, व्यापारी शशांक जैन, अमित जैन, शिक्षक मोहित आनंद, देवी दयाल शर्मा एडवोकेट, अजय सिंघल, रितेश बंसल एडवोकेट, अमित तायल, विशाल गर्ग, दीपक राज सिंघल, अश्वनी जैन, विनय कुच्छल सभासद, निखिल अग्रवाल, गगन मित्तल, राजू सैनी, लोकेश वत्स एडवोकेट, बिजेंद्र गुप्ता, भगत सिंह वर्मा, नितिन गुप्ता, विकास त्यागी बजरंग दल, विपिन राज गर्ग, विवेक तायल, राजकिशोर सिंघल, अनुराग सिंघल, महावीर वर्मा, राकेश सिंगल, नीरज कंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, प्रमोद गर्ग, वतन गर्ग, रविन्द्र चौधरी, अरुण कुमार, अनिल तंवर आदि ने शोक व्यक्त किया है।