Breaking News

ट्रेन में यात्रा करने से टिकट के ये नियम जान लें, एक गलती पड़ सकती है भारी

आपको ट्रेन से यात्रा करने से पहले टिकट बुक करनी पड़ती है या फिर खरीदना पड़ता है। उसी के बाद ही आप पनी यात्रा करते है। मगर कभी आपने यह जानने का प्रयास किया है कि टिकट के भी कुछ रूल भी होते है जिन्हें फॉलो करना भी जरूरी हैं। यदि आप ट्रेन में सफर कर रहे है तो बेहद आवश्यक है कि आपको उन नियम के बारे में अवश्य पता हो। उन नियम के बारे में अगर आपको नहीं पता है तो आप पर ना केवल जुर्माना लग सकता है, बल्कि आपको जेल भी जाना पड़ेगा। इसलिए ट्रेन में बैठने से पहले ट्रेन से जुड़े कुछ नियमों का जरूर ख्याल रखें, क्योंकि इन नियमों की जानकारी सभी को होनी चाहिए।

कभी कभी ऐसा होता है कि टिकट किसी और की और यात्रा कोई और कर रहा होता है। ऐसा करना गलत होता है। हाल ही में रेल मंत्रालय ने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल के माध्यम से जानकारी दी है कि किसी अन्य व्यक्ति के नाम की टिकट पर रेल यात्रा करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया यात्रा खुद के नाम की टिकट पर करना चाहिए। अगर आप भी ऐसा करते है तो ध्यान रखे अब से ऐसा करना आपको परेशानी में डाल सकता है।

इनके के लिए है अलग नियम

टिकट के संबंध में परिवार को लेकर अलग ही नियम है। परिवार के किसी शख्स की टिकट पर यात्रा कर सकते हैं। मगर, यह ध्यान रखने वाली बात है कि आप जिस शख्स की टिकट पर यात्रा कर रहे हैं, उसके साथ आपका ब्लड रिलेशन होना चाहिए। जैसे कि माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी या बच्चों के नाम से टिकट है तो आप उनकी टिकट पर यात्रा कर सकते हैं।

आप परिवार के दूसरे सदस्य की सीधे टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं ऐसा बिलकुल नहीं है। इस सुविधा के लिए एक प्रक्रिया है जिसे फॉलो करना जरूरी है। जिसके बाद ही आप यात्रा कर सकते हैं। रेलवे के अनुसार, दोनों प्रकार की टिकट पर यात्रा की जा सकती है। इसके लिए काउंटर या ई-टिकट जैसी कोई बाध्यता नहीं है। इसके लिए यात्री को पहले टिकट पर नाम चेंज करना होगा। यानी कि जिस व्यक्ति को रेल यात्रा करनी है, उस व्यक्ति का नाम जोड़ना जरूरी है। यह काम परिवार का कोई भी मेंबर करा सकता है।