Breaking News

जानें एक दिन में कितने पुशअप्स करने से होगा लाभ, इन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

अपने शरीर को फिट रखने कि लोगों को अक्सर पुशअप्स(pushups) करते देखा गया है। पुशअप्स(pushups) हमारे शरीर की मजबूती के लिए भी काफी फायदेमंद होते है। पुशअप को हम कहीं भी कर सकते है चाहे जिम हो या घर। इस एक्सरसाइज(exercise) को करना भी उतना ही आसान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको एक दिन में कितने पुशअप्स करने चाहिए और पुशअप्श के फायदे (benefits of push ups) क्या हैं?

वैसे तो पुशअप्स करने का कोई नियम और सीमा नहीं है कि एक दिन में हमें इतने पुशअप्स ही करने चाहिए। हालांकि, एक्सरसाइज करने वाले लोग कहते है कि व्यक्ति एक बार में औसतन 20-25 पुशअप्स कर सकता है। हालांकि, नियमित अभ्यास से यह गिनती 40-50 या उससे ज्यादा भी बढ़ाई जा सकती है।

चलिए हम आपको बताते है कि रोजाना पुशअप्स करने से क्या फायदे होते हैं। और यह हमारे शरीर को कैसे मजबूत करता है।

पुशअप्स आपके शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत बनाता है। पुशअप्स से छाती, कंधे, हाथ ताकतवर बनते हैं और मसल्स उभरती हैं।

पुश-अप्स को अगर सही तरीके से किया जाए, तो यह पेट की मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद है। इससे शरीर की स्थिरता भी बढ़ती है।

आप पुश-अप्स को कार्डियो वर्कआउट (Push ups in cardio workout) में भी शामिल कर सकते हैं. इसे करने से आपका दिल ज्यादा तेज धड़कने लगता है और खून को पंप करने की उसकी क्षमता बढ़ती है।

पुशअप्स करने से शरीर की हड्डियां(Bones) मजबूत होती है।

पुश-अप्स करने से झुके हुए कंधे या रीढ़ की हड्डी को सीधा होने में मदद मिलती है। जिससे आपका बॉडी पोस्चर सुधर जाता है।