Breaking News

जल्द ही पृथ्वी से गायब हो जाएंगी ये जगहें! जल्द ही घूम आइये, नहीं तो पड़ेगा पछताना

हमारी धरती में कई ऐसे रहस्य छिपे हुए हैं जिन्हें जानकर सभी हैरान हो जाते हैं। लेकिन पृथ्वी पर लगातार हो रहे बदलावों की वजह से कई चीजें समाप्त हो रही हैं। इनमें जीव जंतु, पेड़-पौधे और कई स्थान भी शामिल हैं। हम आपको आज ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पृथ्वी से पूरी तरह खत्म हो जाएंगी।

ग्रेट बैरियर रीफ, ऑस्ट्रेलिया

Great Barrier Reef

ग्रेट बैरियर रीफ दुनिया की सबसे बड़ी कोरल रीफ है, जो ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड पर है। ये इलाका1680 मील के एरिया में है। एक्सपर्ट के अनुसार ये कोरल रीफ जल्दी ही गायब हो जाएगी। यहां लगभग 1500 प्रजातियों का बसेरा है। इनमें से कुछ विशेष प्रजाति की मछलियां सिर्फ यहीं पाई जाती हैं। रिपोर्टों के अनुसार पिछले 30 वर्षों में कोरल ब्लीचिंग और ग्लोबल वार्मिंग के कारण इसका लगभग 50 फीसदी समाप्त हो चुका है। ग्रेट बैरियर रीफ वर्ष 2030 तक इर्रेवर्सिबली रूप से खत्म हो जाएगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

मेडागास्कर आईलैंड, दक्षिण पूर्व अफ्रीका

 Madagascar Island

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा आइलैंड मेडागास्कर है, जो अफ्रीका के दक्षिणी तट के पास इंडियन ओशियन में एक द्वीपीय देश है। ये वाइल्डलाइफ को खोज करने वालों के लिए अच्छी जगह हो सकती है। यहां लगभग दो तिहाई गिरगिट, नींबू की 50 प्रजातियों और भी कई जीव जंतु रहते हैं। यहां वनों की कटाई एक समस्या बन चुकी है। इस आइलैंड के लगभग 90 प्रतिशत वन समाप्त हो गए हैं। मेडागास्कर में बच्चे हो या बूढ़े या फिर महिला हो या पुरुष सभी लोग एक जैसे कपड़े पहनते हैं। इस पोशाक को ‘लाम्बा’ कहा जाता है। वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार हम अगले 35 वर्षों में मेडागास्कर आईलैंड खो सकते हैं।

डेड सी, जॉर्डन और इजराइल की सीमा

 Dead Sea

डेड सी समुद्र दुनिया की सबसे गहरी खारे पानी की झील के रूप में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस समुद्र के पानी में उछाल तो आता है, मगर नमक के दवाब की वजह से कोई इसमें डूबता ही नहीं है। इस कारण यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। मगर अब यहां धीरे-धीरे वाटर लेवल हर वर्ष लगभग 3 फीट की दर से गिर रहा है।

गैलापागोस आईलैंड्स, इक्वाडोर

Galapagos Islands

गैलापागोस आईलैंड्स समुद्र के बीच में बसी एक छोटी सी दुनिया है। यहां फ्लाइटलेस कोरमोरैंट से लेकर विशाल कछुए तक हैं। यहां कई प्रकार की वनस्पतियों और जीवों की एक विशाल विविधता देखी जा सकती है। मगर ये आईलैंड्स भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। लगातार लोगों की बढ़ती आबादी के चलते गैलापागोस धीरे-धीरे खत्म हो रहा है।

मालदीव

Maldives

मालदीव दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। हिंद महासागर में स्थित यह द्वीपीय देश जनसंख्या और क्षेत्र, दोनों ही तरह से एशिया का छोटा देश है। मालदीव में कुल 1192 टापू हैं, जिसमें से केवल 200 टापूओं पर ही लोग रहते हैं। इस खूबसूरत डेस्टिनेशन के प्राचीन समुद्र तट, आकर्षक रिसॉर्ट, अविश्वसनीय स्नॉर्कलिंग स्पॉट हर वर्ष टूरिस्ट् को आकर्षित करते रहे हैं। ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मालदीव 21वीं सदी के आखिर तक समुद्र में खो जाने वाला पहला देश बन सकता है।

कांगो बेसिन, अफ्रीका

Congo Basin

दुनिया के लगभग आधे ऑक्सीजन के लिए जिम्मेदार, कांगो बेसिन का इलाका समाप्त होने वाला है। सवाना, जंगलों और दलदलों में हाथियों और गोरिल्लाओं के साथ, खनन, वनों की कटाई और अवैध वन्यजीव व्यापार से बेसिन के लिए खतरा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार इसी प्रकार के हालात बने रहे, तो 2040 तक इस जंगल के पौधे और जानवर गायब हो जाएंगे।