Breaking News

जब तक देश में हिन्दू बहुसंख्यक हैं तभी तक रहेगा संविधान और कानून का राज : उप मुख्यमंत्री

गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल का एक वक्तव्य वायरल हो रहा है। उन्होंने यह कहकर नया मुद्दा दे दिया है कि जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं, तभी तक देश में संविधान और कानून का राज है। उन्होंने कहा देश में संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून की बात तब तक चलेगी जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं, हिंदू के बहुमत में रहने से कानून कायम रहेगा नहीं तो समुदाय के अल्पसंख्यक हो जाने के बाद कुछ भी नहीं बचेगा। इस बयान के आते ही कुछ लोगों ने इसे धार्मिक और धर्म विशेष पर टिप्पणी के रूप में देखने लगे। पटेल गुजरात के गांधीनगर के भारत माता मंदिर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पटेल ने कहा कि मेरे शब्द लिख लीजिए जब तक हिंदू बहुमत में हैं तभी तक कानून बिना सांप्रदायिकता के रहेगा।

nitin patel

भगवान ना करे हजार, दो हजार साल बाद यदि हिन्दुओं की संख्या कम हुई तो उस दिन ना कोई कोर्ट होगा, ना कचहरी होगी, ना कोई कानून, कोई लोकशाही नहीं, कोई संविधान नहीं रहेगा। सब दफना दिया जाएगा। उन्होंने दुनिया की वर्तमान हालत और विध्वंसक गतिविधियों की ओर इशारा किया। जिस समय नितिन पटेल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे, उस समय मंच पर राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा और विश्व हिन्दू परिशद व आरएसएस के शीर्ष नेता मौजूद थे।

पटेल ने कहा कि मैं सभी के बारे में बात नहीं कर रहा। मुझे यह भी साफ कर देना चाहिए कि लाखों मुसलमान देशभक्त हैं, लाखों ईसाई देशभक्त हैं। गुजरात पुलिस में हजारों मुसलमान हैं, वे सभी देशभक्त हैं। डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को यह टिप्पणी गांधीनगर में भारत माता मंदिर में की। जिसे सूबे का पहला भारत माता का मंदिर माना जाता है। मंदिर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजित मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित था।