Breaking News

‘जबरन मुस्लिम बनाना चाहता है पति, नहीं करने देता भगवान की पूजा’

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक महिला को पहले ही अपने पहले पति के खोने का गम था मगर उसने अपने बच्चे की परवरिश के साथ बूढ़े माँ बाप के कहने पर दूसरा विवाह किया। लेकिन उसे शादी के बाद मालूम हुआ कि जिस शख्स से उसने विवाह किया है वो शादी के पहले ही धर्म परिवर्तन करके इस्लाम कबूल कर चुका है। ऐसे में उसके पति ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। महिला और उसके बच्चो पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। महिला ने इसकी शिकायत थाने में की जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ भोपाल में मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें अम्बिकापुर निवासी मधुमिता विश्वास ने बताया है कि उसका पति अमित विश्वास उससे जबरिया इस्लाम धर्म कुबूल करवाना चाहता है।

मधुमिता ने बताया कि उसे उसकी बेटी के जन्म के बाद पति ने बच्ची का नाम मुस्लिम धर्म के आधार पर रखने को कहा। जब उसने इस बात का विरोध किया तब अमित ने उसे बताया कि वह इस्लाम धर्म कुबूल कर चुका है, और इस्लाम का प्रचार करता है। मधुमिता ने आगे बताया कि उसका एक 14 साल का बेटा तनीश है और उसका पति उस पर भी इस्लाम कुबूल करने का दबाव बना रहा है।

उसे आगे बताया कि अमित उसे घर से हिन्दू देवी-देवताओं की फोटो हटाने के लिए कहता है। जब उसने ऐसा नहीं किया तो अमित ने उसके साथ मारपीट की। यहां तक अमित ने 19 नवंबर 2020 को घर में गैस की पाइप लाइन काटकर उसे जान से मारने का प्रयास भी किया।

उसने ये भी आरोप लगाया कि उसके पति का मुस्लिम युवती के साथ अवैध संबंध है। उसने पति पर आरोप लगाया है कि इस्लाम धर्म का अनुयायी होने के बाद भी धोखे में रखकर उससे विवाह किया है। अमित विश्वास भोपाल नगर निगम में डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर है तो वहीं मधुमिता विश्वास पेशे से होम्योपैथी डॉक्टर है।