Breaking News

छत पर टहल रहे युवक की अचानक पैर सिलिप हो जाने से छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत, मृतक युवक के परिजनों में मचा कोहराम

रिर्पोट : गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल।
 
देवबंद। छत पर टहल रहे एक युवक की अचानक पैर सिलिप हो जाने से छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार देवबंद नगर के मोहल्ला गांधी कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय अनिल उर्फ सोन्ना पुत्र लोतीराम सैनी अपनी छत पर टहल रहा था।
बताया जाता है कि अनिल का अचानक पैर स्लिप हो जाने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से अचानक सड़क पर गिर गया। आनन- फानन में परिजन अनिल को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक  घोषित कर दिया। बाद में गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अनिल की तीन छोटी-छोटी बेटियां भी हैं। मृतक अनिल सैनी की पत्नी मधु सैनी का रो-रोकर बुराहाल है। अनिल बहुत गरीब परिवार से था और घर में अकेला ही कमाने वाला था। वह मेहनत- मजदूरी करके अपना गुजर-बसर कर रहा था। मृतक के परिजनों ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है।