Breaking News

चाय पीने के बाद गलती से भी न करें इन चीजों का सेवन

बहुत से लोगों की सुबह -सुबह उठकर चाय पीने की आदत होती है। चाय की चुस्की का मज़ा ही कुछ अलग सा होता है। क्योकि इससे शरीर में एनर्जी आ जाती है। चाय का शौक ऐसा होता है, कि एक बार अगर किसी को इसकी लत हो जाए तो इसे छुड़ा पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चाय पीने के बाद कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन-

1. चाय पीने के बाद कभी भी मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके बीच कम से कम 6 घंटों का फर्क जरूर होना चाहिए। क्यूंकि ज्यादातर लोग दूध वाली चाय पानी पसंद करते हैं। वहीं जिसकी वजह से शरीर में सफ़ेद दाग का खतरा बढ़ जाता है।

2. चाय पीने के बाद भूलकर भी उड़द दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में अपच की समस्या हो सकती है। साथ ही उलटी आने और जी मचलने जैसी चीजों का आपको सामना करना पड़ सकता है।

3. चाय के साथ कभी भूल से भी ऐसी चीज न खाएं, जिसमें नींबू मिला हो। इससे आपको गैस , कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

4. चाय के साथ कभी भी मीठे का सेवन न करें। ऐसा करने से मधुमेह होने की संभावना बढ़ जाती है।