Breaking News

घुटने, जांघ और कमर की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें उत्कटासन, जानें इसे करने का तरीका

बढ़ती उम्र के साथ-साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, तो वहीं खानपान सही न होने की वजह से कई बार उम्र में ही इस प्रॉब्लम का सामना करना पड़ जाता है। हालांकि, योग के जरिए अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है। साथ ही, डाइट में विटामिन-डी और कैल्शियम वाली चीज़ों को जगह देना जरूरी है। जानते हैं एक ऐसे योगासन के बारे में, जो बनाते हैं हड्डियों को मजबूत..

उत्कटासन

इस आसन को लगातार 15-20 बार करने से घुटने लचीले बनते हैं। यह घुटने, जांघ और कमर की हड्डी को भी मजबूती देता है। इसको रोज करने से शरीर की और भी कई तकलीफें दूर होती हैं और जांघों की मांसपेशियां भी मजबूत होंगी। जांघ की मांसपेशियां मजबूत होने से सारा दबाव हड्डियों पर नहीं पड़ता और हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे थाइज़ मसल्स भी बनती हैं। और वहां का एक्स्ट्रा फैट भी कम होता है।

जानें इसे करने का तरीका

– सबसे पहले दोनों पैरों को जोड़कर अटेंशन की पोजीशन में खड़े हो जाएं फिर दोनों हाथों को जांघों से चिपका लें।

– अपनी कमर, गर्दन को बिल्कुल सीधा रखें।

– सांस भरते हुए अपने हाथों को खोलकर आसमान की ओर उठाएं।

– हथेलियों का रूख एक-दूसरे हाथ की तरफ होगा।

– सांस छोड़ते हुए घुटनों को धीरे-धीरे मोड़ते हुए चेयर पोज में आ जाएं।

– जिस तरह कुर्सी पर बैठते हैं, वैसा ही पोश्चर बनाएं।

– नॉर्मल सांसें लेते हुए हाथों को नीचे करते हुए पैरों को सीधा करते हुए फिर अटेंशन पोजीशन में आ जाएं। इस आसन को – 15-20 बार दोहराएं।

इन बातों का रखें ख्याल

जिन लोगों को अर्थराइटिस की प्रॉब्लम है, वे अपने पीछे कुर्सी रखें और कुर्सी के सहारे यह आसन करें। जिनको घुटने में इंजरी है, वे इसे सावधानी से करें। बेहतर होगा कि इसे करने से पहले एक बार किसी एक्सपर्ट की सलाह ले ली जाए।