Breaking News

घर से निकलते वक्त शुभ-अशुभ संकेतों को न करें नजरअंदाज, वरना हो सकती है बड़ी मुश्किल

यूं तो हर व्यक्ति अपने आने वाले कल के बारे में काफी कुछ सोचता है। लेकिन कई बार लाख प्रयासों के बाद व्यक्ति अपने कामों में सफल नहीं हो पाता। हालांकि, कल के बारे में तो कोई नहीं जानता मगर व्यक्ति द्वारा किए गए प्रयास जब सफल न हो तो कुछ संकेतों पर ध्यान देना चाहिए। जी हां, कुछ ऐसे संकेत और इशारे होते हैं जो भविष्य में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी करते हैं। अगर इन संकेतों को नजरअंदाज न किया जाए तो बिगड़ती स्थिति को संभाला जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर वह कौन-से संकेत हैं जिन्हें घर से बाहर निकलते वक्त नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

छींक
अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि, अगर आप घर से किसी अच्छे या शुभ कार्य के लिए निकल रहे हैं और तभी छींक आ जाए तो वहीं रुक जाए। या उस काम को टाल दें।sneezing inauspicious signक्योंकि छींक आना अशुभ संकेत माना जाता है और इससे काम बिगड़ने का इशारा मिलता है। इसलिए जब ऐसा हो तब या तो 2 मिनट रुक जाएं या उस काम को कुछ समय के लिए रोक दें। इससे अशुभ समय को टाला जा सकता है।

रास्ते में दिखें ये चीजें
आप घर से किसी अच्छे काम या ऐसे ही किसी काम से निकल रहे हैं और रास्ते में अचानक मछली, हाथी, पान का पत्ता या अर्थी नजर आए तो घबराएं नहीं। क्योंकि इन चीजों का दिखना शुभ होता है।soumitra chatterjee deathदरअसल ऐसी चीजों दिखने पर माना जाता है कि भगवान आपके साथ हैं और आप जिस काम से घर से निकले हैं वो बिना किसी विघ्न के पूरा हो जाएगा। इसके अलावा अगर कभी फूल या फूलों से बनी माला भी नजर आए तो इसे शुभ संकेत समझना चाहिए।

असफलता का सूचक
आप घर से निकलें और आपका पैर सीधे कीचड़ या गोबर में पड़े तो इसे असफलता का सूचक कहा जाता है। इसके अलावा दूध, खाली बर्तन या कूड़ा नजर आना भी शुभ संकेत नहीं होता। जब भी ऐसी स्थिति आए तो अपने इष्ट देव का नाम लें या शिव-शिव बोलें। शास्त्रों की मानें तो अशुभ संकेत का प्रभाव कम करने के लिए थोड़ी देर रुक जाएं या मुंह मीठा कर लें।

शुभ काम में क्या लेकर जाएं?
जब भी किसी शुभ या अच्छे काम के लिए घर से निकलें और साथ में पेन या रूमाल जरूर रखें। ऐसा नहीं करने पर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

सिक्का
घर से निकलें और रास्ते में सिक्का पड़ा हुआ मिले तो समझिए आपका काम अभी पूरा नहीं होगा बल्कि कुछ समय की देरी के साथ पूरा होगा। वहीं नोट मिलने पर समझिए कि रुका हुआ काम जल्द पूरा होने वाला है। नोट और सिक्का साथ मिलने पर माना जाता है कि व्यक्ति का काम किसी के सहयोग के साथ पूरा हो जाएगा। ध्यान रहे कि रास्ते में मिले धन को कभी घर लाना नहीं चाहिए बल्कि उस धन को मंदिर में रखना चाहिए या किसी जरूरतमंद को देना चाहिए।