Breaking News

गोमती के रौद्र रूप ने किसानों की हजारों बीघे फसलों को किया जलमग्न

बाराबंकी :  लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जीव जंतु जानवर समेत  किसानों की फसलों को भारी नुक़सान उठाना पड़ा है. रामसनेही घाट तहसील के अंतर्गत ग्रामसभा सिल्हौर और ग्रामसभा हाजीपुर में गोमती नदी ने अपना रौद्र  रूप दिखाते हुए सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल  को जलमग्न कर दिया है । गोमती नदी का रौद्र रूप देखकर आस – पास के गांवों में दहसत का माहौल है। अपनी जलमग्न हुई खेती  को देखकर किसानों के आंसू छलक पड़ते है। किसानों का कहना है कि हम लोगों की हजारों बीघे फसल नदी में समाहित हो गयी है।

लेकिन अभी तक शासन -प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा यहां   हमारी सुधि लेने नहीं  पहुंचा है जिसे हम अपना दुःख दर्द बता सकें तथा बर्बाद हुई फसलों की जानकारी दे सके।पीड़ित किसानों का कहना है कि हम मीडिया के माध्यम से  माननीय विधायक जी से अनुरोध करते है कि वे हमारे दर्द को समझें और हमारी मदद के लिए आगे आएं।

जिस प्रकार से गोमती नदी ने अपना विकराल रूप दिखाया है उससे गांवों के  लोगों में भय व्याप्त है।  वहीं भाकियू ब्लॉक महामंत्री संजय कुमार पाण्डेय ने किसानों की बर्बाद हुई फसलों को देखकर शासन -प्रशासन से उचित मुआबजे की मांग की है।  आसपास के किसानों की चिंता अभी भी बनी हुई है कि रात में हमारे खेतों में पानी प्रवेश न कर जाएं।