Breaking News

गुरु बृहस्पति के गोचर से इन राशि के जातकों को होने वाला है लाभ, जानें क्या पड़ेगा जीवन पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु बृहस्पति का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर गुरु में थोड़ा सा भी परिवर्तन होता है, तो सभी राशियों में अच्छा या बुरा कोई ना कोई प्रभाव जरूर दिखाई देगा। गुरु की चाल बदलने से कई राशियों के जातकों को लाभ हो जाता है, लेकिन कईयों के लिए ये दिक्कत देने वाला होता है। आपकों बता दें कि 5 अप्रैल 2021 को देव गुरु बृहस्पति की बीत रात में अपनी नीच राशि मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 13 सितंबर तक इस राशि तक रहने के बाद वक्री अवस्था में फिर से मकर राशि में गोचर करेंगे, जहां पर ये  20 नवंबर 2021 तक रहेंगे। गुरु इसके बाद मार्गी अवस्था में कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आइए जनते है कि गुरु बृहस्पति का हमारे जीवन पर क्या पड़ेगा असर-

  1. मेष- परीक्षाओं में छात्रों को सफलता मिल सकती है। जिनकी नई शादी हो रही है, उनके संतान प्राप्ति का योग बन सकता है। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।
  2. वृषभ- इन राशि के जातकों की नौकरी में तरक्की संभव है। उनके बिजनेस में लाभ हो सकता है। जिनके जमीन-जायदाद से जुड़े मामले थे, उनका निपटारा हो सकता है। उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  3. मिथुन- इनके भाई-बहनों में भी लड़ाई हो सकती है। आपका धर्म-कर्म में मन लग सकता है। आपके आय के स्त्रोत बढ़ सकते है। विदेशी यात्रा के भी आसार है।
  4. कर्क- अपने सेहत का खास ख्याल रखे, बिजनेस से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। धन की प्राप्ति भई हो सकती है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
  5. सिंह- शादी विवाह के तय हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना भी जरूरी है।
  6. कन्या- छिपे हुए दुश्मनों से बच के रहे। मानसिक तनाव हो सकता हैं। खर्चे में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
  7. तुला- हर काम में कामयाबी हाथ लगेगी। नई आय के कई साधन बनेंगे। संतान संबंधी परेशानियां खतम हो जाएंगी।

8.वृश्चिक- मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख मिलेगा। वाहन खरीदने का योग बन सकता है। नौकरी में प्रमोशन व स्थान परिवर्तन संभव है।

  1. धनु- इन राशि के जातकों का आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है। धर्म में मन लगेगा।
  2. मकर- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महंगी चीज की खरीददारी कर सकते हैं। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा हो सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान दें।
  3. कुंभ- संतान संबंधी परेशानियां खतम हो जाएंगी। मान-सम्मान बढ़ोत्तरी होगी। शादी-विवाह और व्यापार के क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी। दूसरों से अपनी प्लानिंग को शेयर ना करें.
  4. मीन- फिजूल खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। मानसिक तनाव व उलझनें बढ़ सकती हैं। सेहत पर ध्यान दें।