Breaking News

गहना वशिष्ठ ने मुंबई पुलिस को मामले में घसीट लगाया 15 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में राज कुंद्रा (Raj Kundra) का नाम जब से सामने आया है, तभी से नये नये राज से पर्दा उठ रहा है। अब इसी बीच एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (gahana vashishth) का नाम भी सामने आया है। वैसे भी गहना के सिर पर एक अरेस्ट होने की तलवार लटक रही है। अब गहना ने सारा दोष मुंबई पुलिस(Mumbai Police) के मत्थे मढ़ दिया है। अब इस बार गहना ने दावा किया है कि पुलिस ने ही उनको इस केस में राज कुंद्रा और एकता कपूर का नाम लेने के लिए कहा था।

पुलिस ने की थी 15 लाख रुपये की मांग

एक इंटरव्यू में गहना ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने अरेस्ट ना करने के लिए मुझसे 15 लाख रुपए की डिमांड की थी। गहना के अनुसार पुलिस वालों ने उनको ऑफर दिया था कि अगर वो उनको मांगे पैसे दे देंगी तो वो उनको गिरफ्तार नहीं करेंगे।

गहना वशिष्ठ ने अपने पक्ष में कहा कि ‘मैंने पुलिस वालों को पैसे नहीं दिए क्योंकि मैंने सोचा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। जिन वीडियो में मैने काम किया वो बोल्ड सामग्रियां थीं ना कि अश्लील। तब से मैं इस बात को मानती हूं कि राज कुंद्रा और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।’ इतना ही नहीं गहना वशिष्ठ ने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की बात कही थी।

लेकिन बाद में गहना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। धीरे धीरे इस जांच में इस केस की सभी पोल पट्टी खुलने लग गईं। इसी कारण उनको चार महीने जेल में भी रहना पड़ था। जिसके बाद गहना वरिष्ठ को जमानत मिल गई थी। दो मामलों में उनको जमानत मिल चुकी है। अब इसी हफ्ते उनके खिलाफ तीसरा केस दर्ज कराया गया है।

बता दें कि 19 जुलाई को मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मों के निर्माण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। अभी तक कोर्ट ने दो बार कुंद्रा की कस्टडी बढ़ाई है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने जैसे संगीन आरोप लगे हुए हैं। पुलिस ने इस बात का दावा किया है कि उसके पास राज के खिलाफ काफी सारे सबूत हैं ।