Breaking News

कोरोना के कोेहराम पर इस अभिनेत्री ने किया तीखा हमला,‘मेरे महबूब कयामत होगी

कोरोना कोहराम के बीच बाॅलीवुड सितारे भी व्यंग्य, कटाक्ष करने से नहीं चूक रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कोरोना के इन हालात पर नियंत्रण न पाने के लिए सिस्टम को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, लवर व्यवस्था के लिए जिम्मेदार माना है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर तंज करने के अंदाज में एक गाने का वीडियो शेयर करते हुए इसे सरकार की नाकामयाबी ठहराया। स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो ‘मिस्टर एक्स इन बॉम्बे‘ फिल्म के एक गाने का है। जिसके बोल हैं ‘मेरे महबूब कयामत होगी आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी। इस गाने को को सोषल मीडिया पर जारी करते हुए स्वरा ने एक चित्र परिचय भी लिखा है।

अभिनेत्री ने लिखा कि जिन्हें बड़े नाजों और विश्वासों से हमने विशाल बहुमत के साथ दो बार विजयी बनाया था। उनके नाम भारत की बर्बाद होती हुई जनता का संदेश। उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों के कमेंट, टिप्पणी आने लगी है। कोई उनके समर्थन में है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। ज्ञात हो कि स्वरा भास्कर के घर में भी लोग कोरोना से पीड़ित हो गए थे।

 

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनके पिता और उनको छोड़कर पूरा कुनबा कोरोना पॉजिटिव है। इस बीच वे खाना बनाती, बर्तन धोती और घर के अन्य काम कर रही हैं। स्वरा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और उनकी तीखी टिप्पणी मारक होती है। तमाम सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देती रहती हैं। सामाजिक मसलों के साथ ही वह कला के प्रति अच्छी जानकारी रखती हैं। वहीं, कई बार अभिनेत्री इस चक्कर में ट्रोल भी हो जाती हैं।