Breaking News

कुमार विश्वास के बाद अल्का लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस

बुधवार सुबह पंजाब पुलिस की टीम ने जानेमाने कवि कुमार विश्वास के घर दबिश दी और कुछ कागजात लेने को पहुंची इस टीम ने दोबहर को आम आदमी पार्टी की पूर्व सदस्य अलका लांबा के घर दस्तक दी।

कांग्रेस नेता लांबा ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है।

No description available.

लांबा पहले आम आदमी पार्टी की सदस्य थीं और चांदनी चौक से विधायक भी थीं। लेकिन बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। पार्टी छोडऩे के बाद वे आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधती रही हैं। इससे पहले जब पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के घर पहुंची थी तब भी अलका ने एक ट्वीट कर लिखा था अब समझ आ रहा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए। अलका ने एक ट्वीट में लिखा, अब समझ आ रहा होगा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए थी। भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी। कुमार विश्वास के खिलाफ रोपड़ थाने में धारा 153, 153ए, 323, 341, 506, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। रोपड़ पुलिस ने गाजियाबाद पहुंचकर कुमार विश्वास के घर पर समन रिसीव करवाया। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कुमार विश्वास द्वारा केजरीवाल के खिलाफ सार्वजनिक किए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने ये केस दर्ज किया है। वीडियो के जरिए विश्वास ने केजरीवाल पर खालिस्तानियों से सम्बंध का आरोप लगाया था।