Breaking News

किसानों को जेल में बंद करने की तैयारी, दिल्ली पुलिस 9 स्टेडियम को बनाएगी जेल

मोदी सरकार (Modi Government) द्वारा लाया गया किसान बल अब सरकार के ही सिर में दर्द बन गया है। इस बिल पर नाराज किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और दिल्ली आने की जिद्द करने में लगे हैं। पंजाब और हरियाणा से चले किसानों के काफिलें को रोकन के लिए दिल्ली पुलिस भरसक प्रयास कर रही है। इसके लिए दिल्ली के सभी बॉर्डर्स पर बैरिकैडिंग कर भारी मात्रा में जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा गाड़ियों की चैकिंग भी की जा रही है। पुलिस को शक है कि किसानों का काफिला छोटा ग्रुप बनाकर दिल्ली में घुस सकते हैं। यही नहीं, अब तो किसानों को जेल में बंद करने की भी कोशिशें जारी है।

यहां तक कि, दिल्ली पुलिस ने 9 स्टेडियम को जेल बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए सरकार से शहर के नौ स्टेडियम को अस्थाई जेल में तब्दील करने की इजाजत मांगी। अगर किसान रोकने के बाद भी प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें इन जेलों में बंद किया जा सकता है। बता दें कि, किसान बिल का विरोध सबसे ज्यादा पंजाब हरियाणा में किया जा रहा है।

पंजाब के किसान प्रदर्शन करते हुए पानीपत पहुंचे जहां बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस भारी बैरिकैडिंग से साथ किसानों को रोक रही है। पुलिस लगातार किसानों को वापस जाने के लिए कह रहे हैं लेकिन किसानों ने वापस जाने से साफ इनकार कर दिया है। मजबूरन पुलिस को किसानों पर आंसू गैस भी बरसाना पड़ा। इसके अलावा पुलिस दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट को भी बंद कर दिया है।