Breaking News

इस दीवाली किसी को गिफ्ट ना करे ये चीजे, अशुभ होता है इनका फल

जल्द ही रोशनी और दीपो का पर्व दीवाली आने वाला है | इस वर्ष से त्यौहार 14 नवंबर को मनाया जायेगा | बता दे दीपावली का त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है | खुशियों, सुख समृद्धि और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक इस त्यौहार का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है |
दीवाली के दिन लोग एक दूसरे को बधाई देते है, मिठाई खिलाते है और उपहार भी देते है | वैसे कई बार उपहार देते समय लोग, कुछ ऐसे उपहार दे देते है, जो बाद में उनके रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव डालने लगते है | ऐसे में दीवाली पर आप किसी को ऐसे उपहार गिफ्ट ना करे | आज की इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही उपहारों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए |
  • भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन को गीता ज्ञान दिया था | कृष्ण जी की उपदेश देती हुयी, ऐसी तस्वीरें अपने कई देखी होगी | लेकिन बता दे, ऐसी तस्वीर कभी किसी को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए और ना ही घर में लगानी चाहिए |
  • दीवाली जैसे बड़े पर्व पर लोग अक्सर देवी देवताओ की तस्वीरें उपहार में देना पसंद करते है | लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान रखे कि तस्वीर में देवी देवता उग्र रूप में ना हो | उग्र स्वरूप की तस्वीरें गिफ्ट नहीं करनी चाहिए |
  • शास्त्रों के अनुसार कभी जंगली जानवर, अकाल और सूर्यास्त की तस्वीरें उपहार स्वरूप नहीं देनी चाहिए |
  • धार्मिक ग्रन्थ जैसे रामायण, महाभारत और गीता कभी उपहार में नहीं देने चाहिए |
  • उपहार में कभी कैक्टस के पौधे और बोन्साई पौधे उपहार में ना दे | ऐसे उपहार ना ही देने चाहिए और ना ही लेने चाहिए |
  • झरने की तस्वीर भी कभी उपहार में नहीं देनी चाहिए |
  • दीवाली पर माँ लक्ष्मी की तस्वीर देने का भी चलन है | ऐसे में आप माँ लक्ष्मी की तस्वीर उपहार में दे तो इस बात का ध्यान रखे कि माता तस्वीर में बैठी हुयी हो | ऐसी तस्वीर घर में माँ लक्ष्मी की स्थिरता को दर्शाती है |