Breaking News

इतने महंगे जूते पहने नजर आए रणबीर कपूर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टरों में शामिल रणबीर कपूर(Ranbir kapoor) हमेशा अपने लुक और ड्रैसिंग सैन्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हें कपड़ों और लग्जरी चीजों का बहुत शौक है। जिनमें जूते उन्हें काफी पसंद है। उनके पास जूतों का काफी कलेक्शन है। और उन्हें अक्सर पहनते हुए भी देखा जाता है। वहीं एक बार फिर रणबीर अपने जूतों को लेकर सुर्खियों में आए हैं।

दरहसल, रणबीर कपूर को मुंबई में एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट किए गए हैंl इस मौके पर उन्होंने टी शर्ट, जींस और शूज पहन रखे थेl जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे। उनके जूतों ने काफी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

15 लाख है जूतो की कीमत

बता दें कि उन्होंने नाइक ब्रांड के जूते पहने हुए थे जिसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरहसल, उनके जूते की कीमत 15 लाख रुपए हैंl यह जूते एयर डीओर और नाइक एयर जॉर्डन के कोलैबोरेशन से बने हैंl इनकी कीमत 1510718 रुपए हैl

जैसा कि सब जानते है रणबीर कपूर आलिया भट्ट(Alia Bhatt) को डेट कर रहे है। और दोनों अपने रिश्ते को सार्वजनिक भी कर चुके हैं।

बात करें अगर रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की तो वह अगस्त में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट जाने वाले हैंl रणबीर कपूर जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्कीनेनी, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया की अहम भूमिका हैl वहीं इसके अलावा रणबीर फिल्म शमशेरा और लव रंजन की फिल्म में भी दिखाई देंगे।