Breaking News

आरोपी कर रहे थे गैंगरेप, उकसा रही थीं महिलायें, हैवानों ने ऐसे पार की दरिंदगी हदें

दिल्ली में महिला से गैंगरेप, सिर को गंजा कर जूते की माला पहनाकर घूमाने के मामले में सात महिलाओं समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शहादरा पुलिस ने महिला से गैंगरेप, बदसलूकी, प्रताड़ना के आरोप में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। महिला को घुमाये जाने के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 15 लोगों की पहचान की गई है। आरोपियों का पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। ज्ञात हो कि पूर्वी दिल्ली के कस्तूरबा नगर में एक महिला का अपहरण कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के चेहरे पर कालिख पोतकर, उसे गंजा कर जूते की माला पहना कर मोहल्ले में घुमाया गया।

Delhi gangrape

महिला का अपहरण, फिर गैंगरेप

पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय पीड़ित महिला काफी सदमे में है। उसकी काउंसलिंग की जा रही है। वह आनंद विहार में अपने पति के घर पर रहती थी। कस्तूरबा नगर में उसकी मां के घर के पास रहने वाले आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया था। प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि आरोपी के परिवार का लड़का और पीड़िता दोस्त थे। आरोपी परिवार के लड़के ने पिछले साल नवंबर में आत्महत्या कर ली थी और उसका परिवार अब पीड़िता को दोषी ठहरा रहा है। महिला से बदला लेने के लिए पहले उसका अपहरण कर, उसे सबक सिखाना चाहते थे।

पुलिस ने पीड़िता के परिवार को मुहैया कराई सुरक्षा

अधिकारियों ने खुलासा किया कि पुलिस हिरासत में बंद आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कहा कि उन्होंने पीड़िता को बदनाम करने के लिए यौन उत्पीड़न किया। सार्वजनिक अपमान के लिए पीड़िता के खिलाफ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि मामले में अपहरण और सामूहिक बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता की बारह धाराएं जोड़ी गई हैं। पीड़िता के परिवार ने पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है।

अरविंद केजरीवाल ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर और डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना की निंदा की और कड़ी कार्रवाई की मांग की। केजरीवाल ने कहा था कि अपराधियों में इतना साहस कैसे आया? मैं केंद्रीय गृह मंत्री और उपराज्यपाल से पुलिस को सख्त कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान देने का निर्देश देने का अनुरोध करता हूं। दिल्ली वाले इस तरह के जघन्य अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

गैंगरेप कर रहे थे आरोपी, उकसा रही थीं महिलाएं

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि पीड़िता को उसे उसके घर से अपहरण कर लिया गया था। शराब-नशीली दवाओं के अवैध व्यापार में शामिल लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा था उस दौरान महिलाएं मौजूद थीं और पुरुषों को उकसा रही थीं।