Breaking News

आपकी पत्नी के ये गुण बदल सकते है आपकी किस्मत

हमारे समाज में स्त्री को घर की लक्ष्मी माना जाता है। पत्नी अगर सौभाग्यशाली होती है तो पति का जीवन खुद से ही सरल और खुशहाल बन जाता है। वहीँ दूसरी तरफ अगर पत्नी जो घर की लक्ष्मी होती है वह अगर अच्छे गुणों वाली या अच्छी आदतों वाली नहीं होती है तो घर के साथ-साथ पति का जीना मुश्किल हो जाता है।

जानिए कैसी हो स्त्री

स्त्री जो सूर्य के अनुसार चलती है अर्थात सूर्य उदय से पहले उठती हो और सूर्य ढलने के साथ सोने के लिए भी जाती है, वह स्त्री वाकई लक्ष्मी का रूप मानी जाती है।

वह स्त्री जो धर्म के अनुसार अपने जीवन को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती अर्थात वह महिला जो ईश्वर में विश्वास रखती है। वह घर में बहार लाती है।

वह स्त्री जिसकी इच्छायें सीमित रहेंगी वह महिला सदा पति के भाग्यशाली होगी। महिलाओं की इच्छायें पुरुष को गलत मार्ग पर ले जाती हैं।

यदि आपकी पत्नी में धैर्य है तो समझ लो कि आप वाकई बहुत भाग्यशाली हैं। स्त्री में धैर्य का अर्थ है कि वह अपने पति के साथ स्थिति में खड़ी रहेगी।

इससे अच्छा क्या हो सकता है कि यदि आपकी पत्नी को कभी गुस्सा ही नहीं आये? हर पति अपने लिए ऐसी ही पत्नी मांगता है जिसको कभी गुस्सा ही नहीं आये।